{"_id":"641b34aca5fb2902a40d636b","slug":"bike-riding-miscreants-opened-fire-on-a-grocery-businessman-in-broad-daylight-in-saharsa-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharsa Crime: बदमाशों ने किराना व्यवसायी पर दिनदहाड़े चलाई गोली, बाल-बाल बचा, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharsa Crime: बदमाशों ने किराना व्यवसायी पर दिनदहाड़े चलाई गोली, बाल-बाल बचा, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद
Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:32 PM IST
सार
कृष्णा नगर में गोलीबारी की घटना को लेकर सदर थाना अध्य्क्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की ओर से हवाई फायरिंग की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
युवक पर गोली चलाने के दौरान बाइक सवार बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी पर गोलियां चलाने की कोशिश की। जब वे चूक गए तो हवाई फायर कर वहां से फरार हो गए। यह घटना कृष्णा नगर मोहल्ले की है। बदमाशों की यह करतूत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिन के लगभग तीन बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने कृष्णा नगर में गोलियां चलाईं। यह पूरी घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले को लेकर जब छानबीन शुरू हुई तो पता चला कि बदमाश जमीनी विवाद में गोली किसी को मारने आए थे।
विज्ञापन
किराना व्यवसायी कुणाल पंडित ने बताया कि हमें किसी से कोई लड़ाई नहीं है। लेकिन जब बाइक सवार बदमाश गोली चलाने लगा तो चालक ने कहा कि यह नहीं है। फिर बदमाश ने मुझे छोड़कर ऊपर की तरफ गोली चलाई। बदमाश किसे मारने आए थे यह पता नहीं है। लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जमीनी विवाद को लेकर बदमाश किसी को टारगेट करने गए थे।
सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों की ओर से हवाई फायरिंग की गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बदमाशों की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द बदमाशों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी।