{"_id":"6469ec3d71711350af0c8e96","slug":"bike-riding-criminals-shot-a-man-after-entering-his-house-in-muzaffarpur-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोलियां, आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुसकर शख्स को मारी गोलियां, आधा दर्जन से अधिक खोखे बरामद
Sun, 21 May 2023 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 21 May 2023 03:32 PM IST
सार
नगर डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारी है। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने घर में घुसकर एक शख्स को गोली मार दी है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में साफ साफ देखा जा रहा है कि एक शख्स अपने घर के बाहर परिवार के साथ बैठा है। इसी दौरान दो अपराधी घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्हें देखते ही वह भागने की कोशिश करता है, लेकिन सफल नहीं हो पाता। इस बीच पीछे से आए अपराधी ने उसके सिर में सटाकर गोली दाग दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मारे गए शख्स का नाम भोला कुमार उर्फ इंडियन (32) है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। इंडियन शराब तस्करी से जुड़ा था। उसने दो साल पहले ही लव मैरिज की थी। वह आज रविवार को ही बनारस से लौटा था। घटना सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की मोहल्ले की है।
विज्ञापन
नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, इंडियन की मौत के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आनन-फानन में टाउन डीएसपी, सदर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से आधा दर्जन से ज्यादा खोखे जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
नगर डीएसपी टाउन राघव दयाल ने बताया कि बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारी है। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। आधा दर्जन से ज्यादा खोखे बरामद हुए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।