{"_id":"672499acdd98b17b060a48fd","slug":"bihar-youth-dies-due-to-electrocution-in-bagaha-west-champaran-condition-of-two-is-critical-fire-broke-ou-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सजावट के लिए लाइट लगाने के दौरान युवक की मौत; दुकान और घर में भी लगी आग, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सजावट के लिए लाइट लगाने के दौरान युवक की मौत; दुकान और घर में भी लगी आग, दो झुलसे
Fri, 01 Nov 2024 02:34 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:34 PM IST
सार
हाईटेशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दीये के कारण कारण एक घर और दुकान में आग लग गई। घटना बगहा पुलिस जिले के ठाकराहा और चौतरवा के गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पश्चिम चंपारण के बगहा में हाईटेशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दीये के कारण कारण एक घर और दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया। घटना बगहा पुलिस जिले के ठाकराहा और चौतरवा के गांव की है। यहां दीपावली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, उतर प्रदेश सीमा पर स्थित पश्चिमी चंपारण जिले के ठाकराहां थाना भतहवा गांव निवासी 45 वर्षीय परमेश्वर गोड़ उर्फ पटेया चाइनीज लाइट का डेकोरेशन कर रहे थे। इसी दौरन वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू
घटना के बाद परिजनों में चित्कार और कोहराम मच गया। पूरे गांव मे मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं दूसरी ओर दीये से अचानक एक दुकान में आग लग गई। लगीं भीषण आग के बाद चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ इलाके में अफरा तफ़री मच गई। लोगों का कहना है कि दुकानदार बुधसागर साह की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराम रूप धारण कर लिया। इससे भगदड़ मच गई। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। हालांकि कुछ लोगों नें फौरन हिम्मत जुटाई और माटी, बालू व पानी भरे बाल्टी से आग बुझाने में जुट गए। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में दो लोग झुलस गए। दोनों का इलाज निजी नर्सिंग होम मे चल रहा है। इधर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है ।
विज्ञापन