फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Youth burnt due to mobile blast in Darbhanga; There was an explosion during charging, bed caught fire

Bihar News : दरभंगा में मोबाइल ब्लास्ट होने से युवक झुलसा; चार्जिंग के दौरान हुआ धमाका, बेड में लगी आग

Thu, 06 Jun 2024 08:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Jun 2024 08:25 AM IST
सार

Darbhanga News : सिंहवाड़ा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचन्द्र ने बताया कि झुलसने से शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar: Youth burnt due to mobile blast in Darbhanga; There was an explosion during charging, bed caught fire
युवक का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव मोबाइल ब्लास्ट होने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया है। उसे इलाज के लिए सिंहवाड़ा सीएचसी में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक रामपुरा गांव के अभिषेक पांडे है। इन्होंने अपने मोबाइल को अपने बिस्तर पर अपने बगल में रखकर चार्ज करने के लिए लगाया था। अचानक से मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट होते ही बिछावन में भी आग लग गई और अभिषेक गंम्भीर रूप से जख्मी हो गया। इन्हें परिजनों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया है। इलाज कर रहे डॉ. प्रेमचंद्र ने बताया कि पीड़ित के कई जगह स्किन जल गया। उसका इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


मोबाइल को बेड पर फेंककर भाग रहा था
पीड़ित के परिजन लाल पांडे ने बताया कि अभिषेक मध्यप्रदेश के इंदौर में रहकर पढ़ाई करता है। अभी हाल ही में वह गर्मी की छुट्टी में घर आया था। उन्होंने बताया कि सिम बदलने के लिए पिन लगाते ही मोबाइल में सरसराहट की आवाज आने लगी। इस दौरान वह मोबाइल को बिछावन (बेड) पर फेंककर भागने की कोशिश कर रहा था कि अचानक मोबाइल ब्लास्ट कर गया। इस सम्बंध में सिंहवाड़ा सीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचन्द्र ने बताया कि झुलसने से शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं। उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed