फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: young man was robbed and shot in Sitamarhi, he was returning home from his in-laws house with wife

Bihar News : सीतामढ़ी में युवक को लूटपाट कर गोली मारी, पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहा था

Tue, 21 Nov 2023 09:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 Nov 2023 09:27 AM IST
सार

बदमाशों ने ओवरटेक कर युवक को रोका और बाइक समेत अन्य सामान लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले चाकू मारा, फिर गोली मारकर युवक को जख्मी कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar: young man was robbed and shot in Sitamarhi, he was returning home from his in-laws house with wife
घायल का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में पत्नी के साथ ससुराल से घर लौट रहे युवक को लूटपाट के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के आजमगढ़ फ्लाईओवर के पास की है। सोमवार देर रात बदमाशों ने ओवरटेक कर युवक को रोका और बाइक समेत अन्य सामान लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले चाकू मारी, फिर गोली मारकर युवक को जख्मी कर दिया। जख्मी युवक का इलाज सीतामढ़ी के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ओवरटेक कर बदमाशों ने रोकी बाइक
घटना की सूचना पर डुमरा थाने की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन की। जख्मी युवक ने चिकित्सक को बताया है कि वह अपने ससुराल बथनाहा थाना नरहा गांव से अपने पत्नी मधु कुमारी व बच्चे के साथ रात करीब 11 बजे वह अपने घर नौवाडीह जा रहा था। इसी दौरान जब डुमरा थाना के विश्वनाथपुर लालू चौक के पास पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन युवक पीछे पड़ गए। वही, आजमगढ़ ओवरब्रिज के पास पहुंचा तो बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक दी। बाइक लूटने की कोशिश का विरोध किया तो चाकू मार दिया। 
विज्ञापन


युवक के सीने में लगी गोली
युवक ने बताया कि हेलमेट खोलकर वह उलझा तो बदमाशों ने गोली मारकर कर जख्मी कर दिया। पत्नी के चिल्लाने कि आवाज़ सुन आसपास के लोगों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। वही, इलाज कर रहे डॉ ने बताया कि गोली युवक के बाएं हाथ में लगकर सीने में लगी है। ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गई है। उसे चाकू भी मारा गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। जख्मी युवक की पहचान जिले नानपुर थाना क्षेत्र के नौवाडीह गांव निवासी युगल किशोर राय के पुत्र नीरज कुमार (30) के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed