फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather News yellow alert of heat wave issue for these districts Bhagalpur Purnia Chances of rain

Bihar Weather : अगले तीन दिनों तक बिहार के इन इलाकों में बारिश के आसार, आज 17 जिलों में लू का अलर्ट

Fri, 03 May 2024 08:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 03 May 2024 08:51 AM IST
सार

Bihar Weather Update : बिहार के वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिले में लू की आशंका को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Bihar Weather News yellow alert of heat wave issue for these districts Bhagalpur Purnia Chances of rain
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में दो दिनों के बाद मौसम में बड़े बदलाव का संकेत मौसम विभाग ने दिया है। मौसम विभाग का मानना है कि बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा बिहार के उत्तर पूर्वी भाग में प्रवेश करेगी। उस समय हल्की बारिश के साथ मेघगर्जन होंगे और धूल भरी आंधी चलने का पूर्वानुमान है। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई के दौरान उत्तर पूर्व बिहार के अररिया, सुपौल, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। वहीं, पांच-छह मई को दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर व खगड़िया में भी छिटपुट वर्षा के आसार जताए गए हैं। इनके प्रभाव से पटना सहित दक्षिणी भागों के मौसम में बदलाव आने के साथ तापमान में आंशिक गिरावट के आसार है।

विज्ञापन


17 जिलों में लू का अलर्ट
वहीं बिहार के वैशाली, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सुपौल, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई एवं बांका जिले में लू की संभावना को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पटना सहित 17 शहरों में हीट वेव का प्रभाव बना रहेगा। जबकि, प्रदेश के किशनगंज व गया में गर्म दिन रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 पूसा का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


भागलुपर समेत इन जिलों में येलो अलर्ट
जहां तक शुक्रवार की बात करें तो राज्य के सुपौल एवं अररिया जिला के कुछ स्थानों में लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य के भागलपुर, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण, शेखपुरा खगड़िया एवं बांका जिलों के कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की संभावना के लिए येलो अलर्ट किया है। बाकी जगहों पर मौसम विभाग ने उष्ण दिवस की संभावना बताई है। अप्रैल महीने की बात करें तो अप्रैल 2024 के महीने में प्रदेश का सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री शेखपुरा में दर्ज किया गया, जबकि 44.9 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30 अप्रैल को शेखपुरा में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल माह में किशनगंज सबसे ठंडा जिला
अप्रैल महीने में सबसे कम औसत न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 2 अप्रैल 2024 को 15.5 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया। जहां तक पटना की बात करें तो पटना में अप्रैल माह में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस 30 अप्रैल को, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20: 8 डिग्री सेल्सियस 1 अप्रैल 2024 को दर्ज किया गया। प्रदेश में अप्रैल महीने में उष्ण लहर की स्थिति 10 दिनों तक बनी रही,जबकि भीष्म उष्ण लहर की स्थिति 5 दिनों तक रही और उष्ण रात्रि तीन दिनों तक रही।


अब जानिए, इन जिलों में अधिकतम तापमान
पटना की बात कर तो 2020 में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री, 2021 में 42.0 डिग्री, 2022 में 43.0 डिग्री, 2023 में 44.1 डिग्री जबकि वर्ष 2024 में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान दर्ज की गई वह इस प्रकार है। पटना 40.7 डिग्री, गया 41.0 डिग्री, भागलपुर 41.0 डिग्री, पूर्णिया 40.2 डिग्री, बाल्मीकि नगर 41.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर 39.0 डिग्री, छपरा 40.8 डिग्री, सुपौल 41.0 डिग्री, फारबिसगंज 41.4 डिग्री, मधुबनी 42.3 डिग्री, मोतिहारी 40.6 डिग्री, शेखपुरा 42.9 डिग्री, गोपालगंज 42.4 डिग्री, जमुई 40.7 डिग्री, भोजपुरी 41.2 डिग्री, पिपरी 39.8 डिग्री, औरंगाबाद 41.2 डिग्री, बेगूसराय 39.9 डिग्री, खगड़िया 42.1 डिग्री, बांका 42.0 डिग्री, कटिहार 38.8 डिग्री, नवादा 41.3 डिग्री, हरनौत 40.4 डिग्री, अररिया 37.9 डिग्री, सीवान 40.2 डिग्री, पूसा 39.8 डिग्री, किशनगंज 38.5 डिग्री,  मधेपुरा 39.9 डिग्री और रोहतास 41.0 डिग्री दर्ज किया गया। मई 2024 के दौरान मौसम का मासिक दृष्टिकोण के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में मई महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, वर्षा सामान्य या सामान्य से कम, न्यूनतम तापमान सामान्य एवं लू के दिनों की संख्या सामान्य से अधिक रहने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed