फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Worker working as Panchayat Secretary in Ramgarhwa block of Motihari committed suicide

Bihar News: मोतिहारी के रामगढ़वा प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत कर्मी ने की आत्महत्या, ये रहा कारण

Thu, 30 Mar 2023 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 30 Mar 2023 08:06 PM IST
सार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में एक सरकारी कर्मचारी ने आत्महत्या कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक बीते कुछ दिनों से काफी परेशान था। मृतक की उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।

विज्ञापन
Bihar Worker working as Panchayat Secretary in Ramgarhwa block of Motihari committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोतिहारी में एक सरकारी कर्मी ने अपने रूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान रह रहा था। पुलिस परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मृतक रामगढ़वा में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत था। घटना गुरुवार की है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक संटु कुमार (30) औरंगाबाद जिले के हसनपुर थाना के ढिढर गांव का रहने वाला है। छह महीने पहले इसका रामगढ़वा प्रखंड में पंचायत सचिव के पद पर योगदान लिया था और मुरला पंचायत में कार्य कर रहा था। मृतक के भाई के अनुसार, वह अपने नौकरी से संतुष्ट नहीं था। इसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। वह मानसिक रूप से बीमार था, मृतक संटू की अभी शादी भी नहीं हुई थी।
विज्ञापन


छह महीने से था किराए के घर में...
मकान मालिक मनोज यादव के घर में वह पिछले छह महीने से रह रहा था। मकान मालिक कहीं चले गए थे, जब आज घर पहुंचे और गेट बजाया तो गेट वह नहीं खोला। काफी उसके नंबर पर फोन लिया तो फोन भी नहीं उठाया। जब गैलरी से झाककर देखा तो उनके होश उड़ गए। संटू का शव फंदे से लटका हुआ था, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पंखे से लटक रहे शव को उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया, मकान मालिक द्वारा मुझे सूचना दिया गया कि उसके यहां जो रेंटर था पंचायत सचिव अपने कमरे में पंखा से गमछा के फंदा से लटक रहा है। सूचना मिलने के बाद पहुंच उसके शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया। वहीं, परिजनों को इसकी सूचना दे दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed