फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman raped and murdered in Nalanda, body found in field; Bihar police investigation

Bihar: दुष्कर्म के बाद महिला की निर्मम हत्या, खेत में इस हालत में मिला शव; बेटे ने कहा- पड़ोसी से था विवाद

Sun, 16 Mar 2025 08:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 16 Mar 2025 08:43 AM IST
सार

Nalanda News: मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां चारा लाने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। खोजबीन के दौरान उनका शव खेत में पड़ा मिला। अपराधियों ने निर्ममता से वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Bihar: Woman raped and murdered in Nalanda, body found in field; Bihar police investigation
बालिका से दुष्कर्म की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

विस्तार

नालंदा में एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। घटना एकंगरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां 60 वर्षीय महिला शनिवार को चारा लाने के लिए खेत गई थी। जब शाम तक वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। अंततः महिला का शव गेहूं के खेत में नग्न अवस्था में मिला, जिसके चेहरे पर दांत काटने के निशान और गले पर दबाव के निशान थे।

विज्ञापन

 

मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां चारा लाने गई थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। खोजबीन के दौरान उसका शव खेत में पड़ा मिला। शव देख कर प्रतीत हो रहा था कि मां ने अपने बचाव के लिए संघर्ष किया होगा, संभवतः उसने जिस हसुली से घास काटी थी, उसी से अपराधियों का सामना किया। हालांकि, अपराधियों की संख्या अधिक होने के कारण वह लंबे समय तक मुकाबला नहीं कर सकी और उन पर हमला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद चल रहा था
मृत महिला के पुत्र ने यह भी बताया कि उनकी मां का पड़ोसियों के साथ जमीन के विवाद को लेकर कुछ तनाव था, लेकिन अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। दिनारनालंदा के एसपी ने खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया, जबकि महिला थाना की अध्यक्ष को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। 

यह खबर भी पढ़िए - Holi 2025: 'लगाओ ठुमका वर्ना हो जाओगे सस्पेंड'; लालू के लाल ने वर्दी वाले को हड़काया तो शुरू हो गई सियासत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed