फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Woman murdered in Patna, criminals entered the house and shot her; land dispute, crime news

Bihar: पटना में दिनदहाड़े महिला की हत्या, अपराधियों ने घर घुसकर मारी गोली; चार साल पहले पति का भी मर्डर हुआ था

Tue, 30 Jul 2024 12:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 30 Jul 2024 12:30 PM IST
सार

पुलिस सभी पहलुओं को जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
Bihar: Woman murdered in Patna, criminals entered the house and shot her; land dispute, crime news
मनोरमा देवी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के इलाहीबाग में मंगलवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक महिला की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए आराम से भाग निकले। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गोपालपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना सहित पटना सदर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी दो मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड के माध्यम से मामला को सुलझाने में जुट गई है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली के दो खोखे बरामद किए हैं। मामला संपत्ति विवाद को भी जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

 

आसपास के लोगों ने बताया कि पटना के गोपालपुर थाना के इलाही बाग में मनोरमा देवी (60 वर्ष) अपने फ्लैट में अकेली रहती थी। पांच फ्लैट में किराएदार रहा करते थे। बताया जा रहा है कि मनोरमा देवी का एक बेटा संजय कुमार (35 वर्ष) अपनी मां के साथ नहीं रहता था। फुलवारी शरीफ में वह अपनी पुरानी प्रॉपर्टी में रहता था। 

विज्ञापन

 

आसपास के लोगों ने बताया कि मनोरमा देवी के पति नन्नू राय की भी हत्या लगभग चार वर्ष पूर्व कर दी गई थी। जानकार बताते हैं कि संजय कुमार ने अपनी मां और पिता को घर से निकाल दिया था। जिसके कारण मां इलाही बाग में अलग रहा करती थी। चर्चा यह भी है कि अपनी प्रॉपर्टी को मां अपनी बेटी के नाम लिखना चाह रही थी, जिसे लेकर मां और बेटे के बीच विवाद हुआ करता था। पुलिस इन सभी पहलुओं को जोड़कर पूरे गहराई से जांच कर रही है। हालांकि, इस मामले में मनोरमा देवी के पुत्र संजय से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन वह मौजूद नहीं थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed