{"_id":"645080e391da53e5bd071706","slug":"bihar-woman-murdered-in-begusarai-criminals-shot-dead-was-about-to-testify-in-the-case-hindi-news-crime-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मारपीट के केस की गवाह महिला का मर्डर; जिसके खिलाफ देती गवाही, उसी के घर में शादी के दौरान गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मारपीट के केस की गवाह महिला का मर्डर; जिसके खिलाफ देती गवाही, उसी के घर में शादी के दौरान गोली मारी
Tue, 02 May 2023 08:47 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 02 May 2023 08:47 AM IST
सार
Murder in Begusarai : बिहार में पुलिस का इकबाल इतना ही बुलंद है कि मारपीट के केस में गवाह महिला की हत्या उसी शख्स के घर में कर दी जाती है, जिसके खिलाफ वह गवाही देने वाली थी। पुलिस का इकबाल इतना ही बुलंद है कि शादी के दौरान गोली मार जान ली जाती है।
विज्ञापन
मृतका झुना देवी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेगूसराय में बेलगाम अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर उस वक्त हत्या कर दी, जब वह पड़ोस के शादी समारोह में वरमाला देखने गई थी। मृतका की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर निवासी झुना देवी के रूप में की गई है। मृतका के पति पवन पासवान ने गांव के ही हरि सिंह और उसके परिवार पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। महिला हरि सिंह के घर ही शादी में गई थी। हरि सिंह के दो बेटों के खिलाफ मारपीट के एक केस में वह गवाह थी।
विज्ञापन
शादी समारोह में शामिल होने गई थी
मृतका के पति पवन पासवान का कहना है कि बीती रात हरि सिंह की पोती की शादी थी। झुना देवी शादी समारोह में शामिल होने गई थी। वह दूर से ही वरमाला देख रही थी, उसी वक्त शादी समारोह में बज रहे गाजे-बाजे की आवाज की आड में आरोपियों ने झुना देवी के सिर में गोली मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
2022 में हुई थी मारपीट
परिजन का कहना है कि 2022 में गांव में मारपीट हुई थी, जिसमें हरि कुंवर सिंह के पुत्र चंदन कुमार और कुंदन कुमार को आरोपी बनाया गया था। झूना देवी उस मामले में गवाह थी। इसे गवाही देने से रोकने के लिए काफी दबाव बनाया गया लेकिन वह नहीं मान रही थी। इस मामले में चंदन और कुंदन कुमार जेल भी गया था और अब कुछ माह पहले ही जेल से बाहर निकला था।
विज्ञापन
गवाही नहीं देने की मिल रही थी धमकी
मृतका के पति का कहना है कि हरि कुंवर सिंह और उसके परिवार के द्वारा गवाही ना गुजरने की लगातार धमकी दी जा रही थी और गवाही देने की एवज में हत्या कर देने की धमकी भी दी जा रही थी। बीती रात अपराधियों ने सरेआम गोली मारकर झुना देवी की हत्या कर दी।
हर्ष फायरिंग की आड़ में मारी गोली
परिजन का यह भी आरोप है कि भीड़ में बहुत लोग थे लेकिन गोलीबारी कर रहे दोनों अपराधियों ने जानबूझकर हर्ष फायरिंग की आड़ में झूना की गोली मारकर हत्या कर दी है।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पति पवन कुमार मजदूरी कर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे। उन्हें पांच लड़का और एक लड़की है।