{"_id":"6486fb4d67d04c6d9109735a","slug":"bihar-woman-kills-brother-in-law-along-with-sons-and-daughters-in-khagaria-dead-body-found-covered-with-garb-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : महिला ने बेटे-बेटियों के साथ मिलकर देवर को मार डाला, कचरे से ढंकी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : महिला ने बेटे-बेटियों के साथ मिलकर देवर को मार डाला, कचरे से ढंकी मिली लाश
Mon, 12 Jun 2023 04:32 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 12 Jun 2023 04:32 PM IST
सार
Khagaria News ; ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन भाभी और देवर में विवाद होता रहता था। एक बार उन्होंने पंचानंद सिंह का पैर भी तोड़ दिया था।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खगड़िया में महिला और उसके बेटे-बेटियों ने मिलकर अपने देवर की हत्या कर दी और शव को कचरे के ढेर में छुपा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन भाभी और देवर में विवाद होता रहता था। एक बार उन्होंने पंचानंद सिंह का पैर भी तोड़ दिया था। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस के ऊपर भी सवाल उठाया है। ग्रामीणों ने कहा अगर पुलिस रविवार को ही भतीजी मुस्कान और अनु से सख्ती से पूछताछ करती तो अबतक आरोपी हिरासत में होते। अब तो दोनों लड़कियां भी फरार हो गई हैं।
विज्ञापन
घटना महेशखुंट थाना क्षेत्र अंतर्गत झिटकिया पंचायत के पतला गांव की है। मृतक की पहचान पतला गांव निवासी पंचानंद सिंह उर्फ भैरो सिंह (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है। महेशखुंट थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि परिवारिक विवाद के कारण हत्या कर देने की बात कही जा रही है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द ही उन्हें गिरफतार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
पंचानंद सिंह और उनकी भाभी में विवाद होता रहता था
परिजनों का कहना है कि पंचानद सिंह रविवार शाम से 5-6 घंटे से लापता थे। शाम को उनकी गाय भूखी थी, इस वजह से वो काफी शोर मचा रही थी। गाय की आवाज सुनकर लोगों ने उन्हें खेत खलिहानों में खोजना शुरू किया, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। साथ ही पंचानाद सिंह की भाभी और भतीजा घर में मौजूद नही थे। चूंकि आए दिन पंचानंद सिंह और उनकी भाभी में विवाद होता रहता था तो लोगों को शक होने लगा कि कहीं उनके साथ कोई अप्रिय घटना तो नहीं हो गई। इसके बाद लोगों ने महेशखूंट पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
गढ्ढे में उसके पिता का शव कचरे से ढका हुआ मिला
पुलिस रविवार रात को आई और खोजबीन में जुट गई। पंचानंद सिंह की भतीजियां उस समय घर पर ही थे। उन दोनों ने पुलिस को घर की तलाशी नहीं लेने दी। जिसके बाद पुलिस लौट गई। आज सोमवार को जब पंचानंद सिंह का पुत्र सूरज अपने ननिहाल से आया तो उसने अपने पिता की खोजबीन शुरू की। तब पास ही एक गड्ढे में उसके पिता का शव कचरे से ढका हुआ मिला। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर महेशखुंट थाना पुलिस सोमवार को वापस आई और तफ्तीश में जुट गई है। मृतक के पुत्र सूरज ने अपने बड़ी मां, चचेरे भाई सत्यम और चचेरी बहन मुस्कान और अनु और अन्य ग्रामीणों पर अपने पिता के हत्या का आरोप लगाया है।