फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Gaya Woman burnt to death Case, 68 accused identified, 14 already arrested

बिहार: गया में महिला को जिंदा जलाने के मामले में बड़ी कार्रवाई, 68 आरोपियों की हुई पहचान, अब तक 14 गिरफ्तार

Thu, 10 Nov 2022 08:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 10 Nov 2022 08:03 AM IST
सार

बिहार के गया में पांच नवंबर (शनिवार) को अंधविश्वास के कारण एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने जिंदा जला दिया। ये मामला गया के मैगरा थाना क्षेत्र के पंचमाह गांव का है।

विज्ञापन
Bihar Gaya Woman burnt to death Case, 68 accused identified, 14 already arrested
बिहार में महिला को जिंदा जलाने पर बवाल - फोटो : Ani

विस्तार

बिहार के गया में एक महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने 68 आरोपियों की पहचान कर ली है। इसके अलावा परिजनों और कई चश्मदीदों के बयान लिए गए हैं। इस मामले में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। एसएसपी हरप्रीत कौर ने आर्थिक मदद देने का भी भरोसा दिया है।

विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
बता दें कि गया में पांच नवंबर (शनिवार) को अंधविश्वास के कारण एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने जिंदा जला दिया। ये मामला गया के मैगरा थाना क्षेत्र के पंचमाह गांव का है। बताया जा रहा है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई फिर कपड़े में लपेटकर उसे जिंदा जला दिया गया। 45 वर्षीय महिला को डायन घोषित कर उसके घर में जिंदा जलाने के आरोप में नौ महिलाओं समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब 68 अन्य आरोपियों की पहचान हुई है।
विज्ञापन


इस कांड में झारखंड के एक ओझा की बड़ी भूमिका 
मिली जानकारी के मुताबिक, इस कांड में झारखंड के एक ओझा की बड़ी भूमिका रही। दरअसल, गांव में एक महीने पहले एक व्यक्ति परमेश्वर की मौत हो गई थी। झारखंड के ओझा ने उनकी मौत का कारण मृतका महिला को बताया।  उसने कहा कि वह उस महिला से अपने तंत्र मंत्रों के बल पर कबूल करवा लेंगे कि उसी ने जादू-टोना करके परमेश्वर की हत्या कर दी थी। इसी को लेकर ग्रामीण कई बार हेमंती देवी के घर पर पहुंचे थे। कई बार की कोशिशों के बाद आखिरकार ग्रामीणों की भीड़ हेमंती देवी के घर में घुस गई और उसे खींचकर घर के कमरे से खींचकर मारपीट की। फिर कमरे में ही कपड़े में लपेटकर उसे जिंदा जला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस टीम पर भी गांव वालों ने किया हमला
मॉब लिंचिंग से पहले जब इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी और पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम पर भी गांव वालों ने हमला कर दिया, जिसके कारण उनको भी मौके से भागना पड़ा।  हालांकि बाद में एक बार फिर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन तब तक गांव वाले अपनी मंशा में कामयाब हो चुके थे। बाद में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed