फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar When the daughters father did not give Rs 2 lakh after marriage the son in law hanged the daughter

Bihar Crime News: शादी के बाद दहेज में मांगे दो लाख रुपये; पिता नहीं दे पाए तो बेटी को दामाद ने दी मौत की सजा

Thu, 14 Sep 2023 02:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Thu, 14 Sep 2023 02:50 PM IST
सार

बिहार के औरंगाबाद में सनसनीखेज मामला सामने आया है। शादी के बाद बेटी के पिता ने दो लाख रुपये नहीं दिए तो दामाद ने आवेश में आकर अपनी पत्नी  को फांसी के फंदे पर लटका दिया। घटना को लेकर पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

विज्ञापन
Bihar When the daughters father did not give Rs 2 lakh after marriage the son in law hanged the daughter
दहेज नहीं देने पर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सनकी दामाद ने अपनी पत्नी को दहेज नहीं देने पर फांसी लगाकर मार ड़ालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दो लाख रुपये नहीं दिए, तो दामाद ने आवेश में आकर उसकी सजा अपनी पत्नी को मारकर दी।

विज्ञापन


पिता ने बड़े अरमान से अपनी इकलौती बेटी के हाथ पीले लिए थे। सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। शादी के सात माह बाद फिर दो लाख की डिमांड हुई। लाचार पिता डिमांड पूरा नहीं कर पाया। जिसको लेकर बुधवार को देर रात दामाद ने परिजनों संग मिलकर पिता की लाडली बेटी को फंदे से लटका कर मौत के घाट उतार दिया। वाकया औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड में सलैया थाना क्षेत्र के पिरवां गांव का है। घटना के बाद ससुराली फरार हो गए है। मृतका पिंकी कुमारी (19) पिरवां निवासी नीरज चौधरी की पत्नी थी। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गुरुवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। मृतका की मां मदनपुर के बेरी टोले चौधरी बिगहा निवासी राजकली देवी व अन्य परिजनों ने बताया कि पिंकी की शादी 30 जनवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ की थी। शादी के लिए पिता ने लोगों से कर्ज लेकर बड़े अरमान से बेटी की शादी पर करीब सात लाख रूपये खर्च किए थे ताकि बेटी को ससुराल में बेटी को कोई तकलीफ नहीं हो। 
विज्ञापन


रक्षाबंधन के त्योहार पर दामाद के साथ भाईयों को राखी बांधने मायके आई थी। बेटी-पिंकी रक्षाबंधन के त्योहार पीहर आई थी। इसी दौरान दामाद ने ससुराल में दो लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसे पूरा कर पाने में बेटी के पिता यानी सुसुर ने असमर्थता जताई थी। इसके बाद दामाद बेटी को लेकर अपने घर आ गया। मायके से लौटते ही ससुराल में पिंकी के साथ प्रताड़ित करने का सिलसिला शुरू हुआ। वह आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करने लगा। इससे भी उसका जी नही भरा तो  बुधवार को देर रात परिजनों के सहयोग से फंदे पर लटका कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों से मिली विवाहिता को फंदे से लटकाकर मौत के घाट उतारने की जानकारी
मृतका की मां ने बताया कि गुरुवार की सुबह बेटी के गांव वालों से सूचना मिली कि उनकी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया है। ससुराली घर से फरार हो गए है। इसके बाद मृतका के मायके वाले आनन-फानन में पिरवां गांव पहुंचे। वहां फंदे से झूलता हुआ शव देखा। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाया और मामले की जानकारी सलैया थाना की पुलिस को दी। 


मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
जानकारी मिलते ही सलैया थाना की पुलिस मौके पर में पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने गुरुवार की दोपहर शव को मृतका के परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सलैया के प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मामला हत्या या आत्महत्या का है। पुलिस मामले की दोनों एंगल से जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed