फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Updates; Meteorological Department issued rain alert in many districts, know full weather report

Bihar News : पटना में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, इन इलाकों में अलर्ट; यह सावधानी बरतें, दूसरों को भी बताएं

Tue, 27 Jun 2023 04:10 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 27 Jun 2023 04:10 PM IST
सार

Bihar Weather Updates : मंगलवार को बिहार के उत्तरी दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की आशंका है। राजकीय उत्तर पूर्व भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ में मेघ गर्जन की आशंका है। 

विज्ञापन
Bihar Weather Updates; Meteorological Department issued rain alert in many districts, know full weather report
मौसम - फोटो : Self

विस्तार

उमस भरी गर्मी के बीच राहत की खबर है। पटना के कई इलाकों में बारिश हुई है। मंगलवार दोपहर अचानक धूल भरी आंधी चलने लगी। इसके बाद तेज बारिश आई। करीब 15 मिनट की बारिश ने गर्मी से राहत मिली है। इधर, मौसम विभाग ने खगड़िया, लखीसराय और मुंगेर के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।  मंगलवार को बिहार के उत्तरी दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य भागों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की आशंका है। राजकीय उत्तर पूर्व भाग के जिलों में कुछ स्थानों पर वज्रपात के साथ में मेघ गर्जन की आशंका है। वहीं उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में 27 और 28 जून को एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। 

विज्ञापन


वहीं 29 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 30 जून और एक जुलाई को अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। उत्तर मध्य बिहार में सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में आज मंगलवार को एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। 28 जून के लिए अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है जबकि 29 30 जून और 1 जुलाई के लिए कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

 

Bihar Weather Updates; Meteorological Department issued rain alert in many districts, know full weather report
पटना में तेज हवा के साथ बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार जिलों में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर वर्षा की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो 28-29 जून को इन इलाकों में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। 30 जून और 1 जुलाई को मिलाजुला मौसम रहेगा 30 जून को कुछ स्थानों पर जबकि 1 जुलाई को अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम बिहार में यहां बारिश के आसार

  • दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में मंगलवार और बुधवार को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 29 जून और 30 जून को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है जबकि फिर 1 जुलाई को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 

दक्षिण-मध्य बिहार में यहां बारिश के आसार

  • दक्षिण-मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में मंगलवार को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 28, 29 और 30 जून को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है जबकि 1 जुलाई को कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है।

दक्षिण-पूर्व बिहार में यहां बारिश के आसार

  • दक्षिण-पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में 27 और 28 जून के लिए कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। 29-30 जून को एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 1 जुलाई के लिए भी इसी तरह की संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Updates; Meteorological Department issued rain alert in many districts, know full weather report
पटना के राजीव नगर इलाके में बारिश हुई। - फोटो : अमर उजाला

जानिए, इन जिलों का तापमान कितना रहा
पटना में मंगलवार दोपहर को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 24 घंटे के अंदर यहां 0. 8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। मंगलवार को दोपहर सर्वाधिक तापमान वाले जिले औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण रहे। औरंगाबाद में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वी चंपारण में 37.5 डिग्री सेल्सियस जबकि पश्चिमी चंपारण में 37 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

जानिए, टॉपर 3 शहर जहां सबसे ज्यादा बारिश हुई
पिछले 24 घंटों का रिकॉर्ड निकालें तो सबसे ज्यादा वर्षा सहरसा जिले में हुई है जहां 15.30 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया गया है। इसके बाद गया में 7.6 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि तीसरे नंबर पर नवादा रहा जहां 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। बुधवार को मधुबनी सुपौल अररिया किशनगंज पूर्णिया और कटिहार जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश बारिश की संभावना है इसके अलावा राज्य के 12 जिलों में वज्रपात के साथ मेघ गर्जन की आशंका है। पश्चिम पूर्वी चंपारण को गुरुवार को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि पश्चिम चंपारण पूर्वी चंपारण सीतामढ़ी सुपौल अररिया किशनगंज आदि जिलों में 29 जून को भारी बारिश की संभावना है। 29 जून को राज्य में एक-दो स्थानों पर वज्रपात की आशंका भी जताई गई है।

पेड़-पौधों ने नीचे भूल से भी न लें शरण
मौसम विभाग ने लोगों से अपील कि है कि खराब मौसम के दौरान अपने पशुधन और खुद को बाहर निकलने से बचें। मौसम साफ होने पर अपने काम संपादित करे। आंधी के दौरान संवेदनशील संरचनाओं से दूर रहें और मेघगर्जन के दौरान पेड़-पौधे के नीचे शरण न लें। ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थान पर जाकर बैठ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed