Bihar Weather News: बिहार के इन जिलों आज भी बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए, कहां कैसा रहेगा मौसम
Weather News Updates: मौसम पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है। इन जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
विस्तार
बिहार के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। पटना, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया समेत कई जिलों में सुबह से ही धूप-छांव का खेल जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बिहार के 26 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, पटना शेखपुरा, बेगूसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, खगड़िया, मधेपुरा सुपौल, सहरसा, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
खराब मौसम में बाहर निकलने से बचें
मौसम विभाग ने कहा है कि इन जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटा में मध्यम दर्जे की में गर्जन वज्रपात के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम में लोगों से सावधान रहने की अपील की है। कहा है कि इस मौसम को देखते हुए लोगों से अनुरोध है कि वह सतर्क और सावधान रहे यदि आप खुले में हो तो अति शीघ्र किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।
जानिए, कहां कितनी बारिश हुई
पिछले 24 घंटे में किशनगंज, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, रोहतास और गया जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश किशनगंज में हुई यहां पर 120.4 एमएम बारिश हुई। वहीं पूर्वी चंपारण में 87.4 एमएम, समस्तीपुर में 81.3 एमएम, रोहतास में 66.5 एमएम, गया में 65.4 एमएम, दरभंगा 55 एमएम, सीवान में 52.5 एमएम, जमुई में 52.5 एमएम, पश्चिमी चंपारण में 44.8 एमएम और अररिया में 44.6 एमएम बारिश हुई।
बड़े भाई को छोटे को मारी गोली, नशे में धुत होकर घर पहुंचा था, टोकने पर ऐसा किया
सबसे ज्यादा गोपालगंज में पड़ी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गर्मी गोपालगंज में पड़ी। यहां पर 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पूरे बिहार का अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री से 35.5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। इतना ही नहीं राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज की गई। सबसे न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं मुजफ्फरपुर में 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.