फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Elder brother shot younger brother in Begusarai, condition critical; Bihar police investigation

Bihar News: बड़े भाई को छोटे को मारी गोली, नशे में धुत होकर घर पहुंचा था, टोकने पर ऐसा किया

Wed, 25 Jun 2025 08:46 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 25 Jun 2025 08:46 AM IST
सार

Begusarai News: साहेबपुरकमाल थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Bihar News: Elder brother shot younger brother in Begusarai, condition critical; Bihar police investigation
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बेगूसराय में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। बताया जा रहा है कि पैसे के झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मारी है। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के साहेबपुर कमाल गांव वार्ड नंबर -2 की है। फिलहाल जख्मी युवक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रही है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जख्मी युवक की पहचान साहेबपुरकमाल गांव के सुधीर गुप्ता के 25 वर्षीय बेटे पूजा कुमार के रूप में हुई है। वह बिजली वायरिंग का काम करता है।

विज्ञापन


ऑपरेशन में जुटे डॉक्टर
आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। घायल युवक पूजा कुमार की उम्र (25) है। वह सुधीर साह का बेटा है। गोली उसके पेट में लगी। हालत गंभीर है। घटना के बाद परिजन पहले उसे साहेबपुर कमाल पीएचसी ले गए थे। जहां से हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल लाया गया। फिर शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ऑपरेशन में जुटे हैं।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


निकम्मे भाई ने छोटे को मारी गोली 
परिजनों ने बताया कि पूजा कुमार बिजली वायरिंग और छोटे-मोटे काम कर परिवार चलाने में अग्रणी भूमिका निभाता था। बड़ा भाई आलोक कुमार कोई काम धंधा नहीं करता है। वह गांव के लोगों से उधार लेता था, पर लौटाता नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होते रहता था। मंगलवार को भी आलोक गांव के कुछ लोगों के साथ शराब पीकर घर आया था। पैसे को लेकर पूजा से बहस हो गई, उसके बाद गुस्से में आकर आलोक ने पूजा के पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में गोली मारे जाने की घटना प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed