फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Heat wave alert issued on four Lok Sabha seats, chances of rain in 10 districts; Patna News

Bihar Weather: इन लोकसभा सीटों पर लू का अलर्ट जारी, 10 जिलों में बारिश के आसार; जानें, कहां का मौसम कैसा रहेगा

Sat, 01 Jun 2024 06:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Jun 2024 06:53 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। दो दिनों के बाद तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। हवा का रुख दक्षिणी पूर्वी से दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Bihar Weather: Heat wave alert issued on four Lok Sabha seats, chances of rain in 10 districts; Patna News
गर्मी से जल्द मिलेगी राहत - फोटो : amarujala

विस्तार

बिहार की आठ लोकसभा सीटों- पटना साहिब, पाटलिपुत्र, नालंदा, आरा, बक्सर, काराकाट, सासाराम और जहानाबाद पर कुछ ही देर में मतदान शुरू होगा। मौसम विभाग ने बक्सर, आरा, सासाराम और काराकाट सीटों पर भीषण उष्ण लहर (लू) का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है। इन लोकसभा सीटों की अपेक्षा में पटना में थोड़ी कम गर्मी पड़ेगी। रात से चल रही ठंडी हवाओं ने पटना वासियों राहत दी है। जिला प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर गर्मी से बचाव के उपाय किए गए हैं। मतदाताओं को धूप में खड़ा न होना पड़े, इसके लिए शेड के इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


इन जिलों में बारिश के आसार
मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार के कई जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। जिन जिलों में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया शामिल है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में तेज हवा जिसकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की चलने की संभावना है।
विज्ञापन


बक्सर सबसे गर्म जिला
24 घंटे के दौरान राज्य के लगभग सभी भागों में मध्यम स्तर की बरसात दर्ज की गई। सबसे ज्यादा वर्षा 84.4 मिलीमीटर किशनगंज में दर्ज की गयी। 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर भीषण उष्ण लहर और उष्ण लहर भी दर्ज किया गया। भीषण उष्ण लहर औरंगाबाद और बक्सर में दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बक्सर 47.1 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान मोतिहारी में 22.0 सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्षा होने के कारण तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही वायुमंडल में सापेक्ष आर्द्रता की मात्रा बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में तापमान का विस्तार 35 से 40 डिग्री तक बना रहेगा। इसके कारण मौसम उमस भरी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जिलों में बारिश के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान कई जगहों पर हल्की वर्षा के आसार हैं। दो दिनों के बाद तापमान में ज्यादा परिवर्तन की संभावना नहीं है। हवा का रुख दक्षिणी पूर्वी से दक्षिणी पश्चिमी होने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों के अंदर बंगाल की खाड़ी की दक्षिणी भाग में मानसून दस्तक दे सकती है। एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी असम में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है। इसके कारण राज्य के अधिकांश इलाकों में थोड़ा-थोड़ा बादल छाया रहेगा और मौसम उष्ण और नमी युक्त वाली बनी रहेगी।


जानिए, पिछले 24 घंटे में कहां कितना रहा तापमान
बिहार के जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किए गए पटना 40.7, गया 45.2, पूर्णिया 32.2, भागलपुर 37.3, बाल्मीकि नगर 40.2, मुजफ्फरपुर 37.8, छपरा 42.8, दरभंगा 36.2,  सुपौल 34.2, फारबिसगंज 32.2, डेहरी 46.0, मधुबनी 38.1, मोतिहारी 42.5, शेखपुरा 41.6, गोपालगंज 42.2, मधेपुरा 32.7,  जमुई 40.5, बक्सर 47.1, भोजपुर 44.1, वैशाली 42.6, औरंगाबाद 46 1, बेगूसराय 37.4 ,खगड़िया 37.3, बांका 37.4, कटिहार 32.4 ,नवादा 43.9, हरनौत 42.5, जीरादेई 42.0, पूसा 37.0, अरवल 44.8, किशनगंज 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज की गई। बिहार में सबसे अधिकतम तापमान बक्सर में 47.1 डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम तापमान किशनगंज और मोतिहारी में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed