फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather: Chances of rain in these 24 districts including Patna, Purnia, Gaya; orange alert; Bihar News

Bihar Weather: पटना, पूर्णिया, गया समेत इन 24 जिलों में बारिश के आसार, तीन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट; सावधान रहें

Tue, 21 May 2024 07:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 21 May 2024 07:53 AM IST
सार

नवादा, नालंदा और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे तक मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Bihar Weather: Chances of rain in these 24 districts including Patna, Purnia, Gaya; orange alert; Bihar News
बारिश दिलाएगी गर्मी से निजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झुलसा देने वाली गर्मी से ठंडी हवाओं ने राहत दिलाई है। पटना समेत बिहार के बई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, जमुई, भागलपुर, बांका, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, लखीसराय,  शेखपुरा, पटना, जहानाबाद, अरवल, गया, नालंदा, नवादा, और औरंगाबाद में अगले दो से तीन घंटे तक हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चलने के आसार हैं। 

विज्ञापन


इन तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
पटना, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद, लखीसराय, जमुई, बांका, पूर्णिया, कटिहार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अगले दो से तीन घंटे तक मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात के आसार हैं। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चलने के आसार हैं। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
पूरे बिहार के कुछ जगहों पर गरज, चमक तेज हवा के साथ हल्की वर्षा का पूर्वानुमान है। अब समय आ गया है सतर्क रहने का।इस समय जो बादल बनते हैं एक तरफ गर्मी रहती है उसके बाद अचानक बादल बनना शुरू हो जाते हैं। यह जो बादल बनते हैं बहुत घने और छोटे दायरे में होते हैं। जिस क्षेत्र से गुजरते हैं भयंकर गर्जना तेज हवा के साथ बारिश होती है। इस तरह के मौसम से सतर्क रहें। अगर बाहर हो तो घर के अंदर चले जाए। पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed