फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Weather Alert: Cyclone Arnab to Bring Rain and Strong Winds, Yellow Alert in Patna Today

बिहार में चक्रवात अर्नब का असर: 31 अक्तूबर तक कहां-कहां आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना में कब-कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 28 Oct 2026 08:13 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 28 Oct 2026 08:13 AM IST
सार

बिहार में अगले चार दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने आज से ही कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में तेज हवा, मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री तक गिर सकता है। जानिए पटना समेत किस जिले में 31 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Bihar Weather Alert: Cyclone Arnab to Bring Rain and Strong Winds, Yellow Alert in Patna Today
बिहार के मौसम पर भी चक्रवात अर्नब का असर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से आज से मौसम बदलने वाला है। सुबह से कई जिलों में धूप-छांव का खेल जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 28 अक्तूबर से एक नवंबर तक राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ जगहों पर भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
विज्ञापन


आज पटना समेत किन जिलों में बारिश का अलर्ट?
मौसम विभाग के अनुसार, 28 अक्तूबर को पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका और भागलपुर में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


29 अक्टूबर को किन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
29 अक्तूबर को राज्य के सभी हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर और बक्सर में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सिवान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 और 31 अक्तूबर को कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार, 30 और 31 अक्तूबर को भी पटना समेत बिहार के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात हो सकता है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और सड़कों पर पानी भरने की आशंका है। इससे यातायात और परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। तेज हवा से कमजोर और असुरक्षित संरचनाओं को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने किसानों को क्या चेतावनी दी?
मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी दी है कि भारी बारिश और तेज हवा से खड़ी फसलों, बागानों और फलोद्यानों को नुकसान हो सकता है। केले, पपीते, सहजन और आम जैसे पेड़ों पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। किसानों को अपनी फसलों और बागानों की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Bihar MLC Result LIVE : राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; नीरज की बढ़त कायम

अगले तीन दिनों में कितना गिरेगा तापमान?
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार में मौसम शुष्क रहा। राज्य में अधिकतम तापमान 29.8 से 35.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सुपौल और भभुआ (कैमूर) में सर्वाधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। वहीं, किशनगंज के अर्राबरी में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है चक्रवाती तूफान
मौसम विभाग के मुताबिक, अति प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ 27 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय था। यह विशाखापत्तनम से लगभग 220 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व और काकीनाडा से 240 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में स्थित था। इसके 28 अक्टूबर की पूर्वाह्न तक बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यानम के निकट आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना जताई गई थी। इस दौरान हवा की अधिकतम निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान था। मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed