फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BIHAR:Wanted to become an administrative officer but started delivering liquor for the sake of money, caught

BIHAR: ग्रेजुएशन की पढ़ाई के साथ BPSC की तैयारी करने लगा, पैसे नहीं जुटे तो नौजवान बेचने लगा शराब

Tue, 20 Dec 2022 12:53 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Tue, 20 Dec 2022 12:53 PM IST
सार

15 दिन से कोई पीछे लगा था, सोमवार को सोनपुर पुल से हाजीपुर गांधी चौक आते ही उसकी स्कूटी रोक ली गई। और, इसी के साथ टूट गया उसका प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना। 

विज्ञापन
BIHAR:Wanted to become an administrative officer but started delivering liquor for the sake of money, caught
शराब ले जाते पकड़ा गया आशुतोष लगातार रोता रहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी होते ही बिहार लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक सेवा परीक्षा देनी थी। इसलिए, पटना के कॉलेज में ग्रेजुएशन के दौरान ही बीपीएससी के लिए कोचिंग में दाखिला ले लिया। घर की माली हालत ठीक नहीं तो पार्ट टाइम जॉब तलाशने लगा। यही ढूंढ़ते हुए कुछ ऐसे लोगों से संपर्क हुआ, जो शराब हैंडलर का काम कराते हैं। पहले डर लगा, फिर हिचकिचाया और फिर सब नॉर्मल हो गया। सोनपुर से टेट्रा पैक शराब लाकर हाजीपुर में वेंडर को देने लगा। 15 दिन से कोई पीछे लगा था, सोमवार को सोनपुर पुल से हाजीपुर गांधी चौक आते ही उसकी स्कूटी रोक ली गई। और, इसी के साथ टूट गया प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना। शराब के साथ पकड़े जाने के कारण 18 साल के आशुतोष राज की इस कहानी का अब मजाक बन रहा है।
विज्ञापन

बढ़िया लक्ष्य के लिए गलत रास्ता चुनने पर मजाक
तीन महीने पहले पटना के एक बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट में दाखिले का भी मजाक बन रहा है, राजधानी के एक पुराने कॉलेज में उसकी पढ़ाई का भी और बॉल बैडमिंटन की नेशनल प्लेयर उसकी दीदी का भी। माली हालत भले ठीक नहीं थी, मगर सोनपुर निवासी वर्मा प्रसाद ने भी कई अरमान पाले थे। आशुतोष भी उन अरमानों के लिए प्रयासरत था, लेकिन अब उसके गलत रास्ता चुनने की चर्चा ज्यादा है। आबकारी निरीक्षक अजीत कुमार के अनुसार, 15 दिन से जानकारी मिल रही थी कि एक युवक सोनपुर से अंग्रेजी शराब की डिलीवरी देने आता है। सोमवार को उसे पकड़ने के लिए सोनपुर पुल के उस पार से ही जवान को तैनात रखा गया था। गांधी चौक के पास उसे रोका गया। स्कूटी पर बैगपैक पैर के पास रखा था। खोलने पर 25 टेट्रापैक 8 पीएम ब्रांड की शराब मिली। 
विज्ञापन

सख्ती बढ़ी, इसलिए रोना-गिड़गिड़ाना गया बेकार
जिस जगह पर पकड़ा गया, वहां से भागना भी संभव नहीं था। पकड़े जाने के बाद से युवक काफी देर तक गिड़गिड़ाता रहा कि उसका कॅरियर खत्म हो जाए, परिवार की इज्जत चली जाएगी...मगर किसी ने एक नहीं सुनी क्योंकि जहरीली शराब कांड के बाद से शराब की जांच को लेकर सख्ती बहुत बढ़ी हुई है। आबकारी के अधिकारी लगातार मुखबिरों के जरिए सूचना जुटाने में लगे हैं। ऐसी ही एक सूचना पर काम करते हुए आशुतोष को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed