{"_id":"64101bd59144deb0c807b655","slug":"bihar-vidhan-sabha-on-the-question-of-women-mla-nitish-kumar-minister-got-trapped-by-speaking-here-and-there-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha : महिला MLA के सवाल पर मंत्री मदन सहनी खुद ही फंस गए इधर-उधर बोलकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Vidhan Sabha : महिला MLA के सवाल पर मंत्री मदन सहनी खुद ही फंस गए इधर-उधर बोलकर
Tue, 14 Mar 2023 12:31 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:31 PM IST
सार
Bihar Rajya Mahila Aayog : बिहार राज्य महिला आयोग का गठन नहीं होने से करीब छह हजार फरियाद लंबित हैं...इसपर सवाल-जवाब के दौरान नीतीश कुमार सरकार के मंत्री मदन सहनी मंगलवार को भाजपा MLA निक्की हेम्ब्रम का जवाब देते हुए फंस गए।
विज्ञापन
मंत्री मदन सहनी के पास जवाब नहीं बचा तो अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने संभाली कमान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महागठबंधन सरकार के मंत्री मदन सहनी मंगलवार को अपनी ही बात पर उलझ गए। उन्हें भाजपा की महिला विधायक ने ऐसा घेरा कि अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी को आगे आकर चुप कराना पड़ा। बिहार में राज्य महिला आयोग का गठन नहीं होने पर भाजपा के अमरेंद्र प्रताप से सवाल-जवाब चल रहा था।
विज्ञापन
एक के सवाल पर चुप कराया, दूसरे पर चुप होना पड़ा
अमरेंद्र प्रताप के सवाल पर नीतीश कुमार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मंत्री मदन सहनी आश्वासन देकर बैठ गए कि प्रक्रिया होगी। अध्यक्ष ने भी कह दिया कि सरकार ने भरोसा दिला दिया है, बैठ जाइए। इसके बाद महिला विधायक डॉ. निक्की हेम्ब्रम ने इसी सवाल पर पूरक प्रश्न पूछ लिया। इसपर मदन सहनी बोलने लगे कि "अभी न आपलोग उधर हैं, डेढ़ साल से आपके राज में भी यह पद खाली था। महागठबंधन सरकार को तो छह महीने के लिए जवाब देना है, आपको तो डेढ़ साल का देना होगा।" यह बाेलकर सहनी फंस गए। महिला विधायक ने कहा कि "इधर भी यह जिम्मेदारी आपके (जदयू) के पास थी, उधर भी। जवाब तो आपको ही देना होगा।" अब अध्यक्ष अपने अंदाज में चुप कराने उतर गए। महिला विधायक से कहा कि सरकार दिखलवा लेगी।
विज्ञापन