{"_id":"67d10e7048dd7f2f13099d50","slug":"bihar-vacancy-in-health-department-minister-mangal-pandey-said-many-posts-will-be-filled-in-hospitals-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: अब स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, मंत्री मंगल पांडेय बोले- सरकारी अस्पतालों में 11925 पदों होगी बहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: अब स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, मंत्री मंगल पांडेय बोले- सरकारी अस्पतालों में 11925 पदों होगी बहाली
Wed, 12 Mar 2025 10:02 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:02 AM IST
सार
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 11925 पदों में से बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के 2 हजार 473 पद पर बहाली होगी। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार और कृषि मंत्री मंगल पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार 12 लाख सरकारी नौकरी देने के संकल्प को पूरा करने का काम बहुत तेजी से काम कर रही है। पुलिस महकमे में 19 हजार 838 पद पर सिपाही की बहाली के घोषणा के बाद अब एक और विभाग में बंपर वैकेंसी निकली है। बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसका एलान किया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सरकारी अस्पतालों में 11925 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें फार्मासिस्ट, एक्सर-रे व ईसीजी, टेक्नीशियन, प्रयोगशाला प्रौवधिक, शल्य कक्ष सहायक, ड्रेसर के पदों पर बहाली होगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए बिहार तकनीकी सेवा आयोग को लेटर भेजा गया है। मंत्री ने कहा कि जल्दी ही भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि 11925 पदों में से बिहार फार्मासिस्ट संवर्ग के 2 हजार 473 पद पर बहाली होगी। स्वास्थ्य विभाग ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेज दी है। जल्द ही बहाली प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग मानव बल की संख्या बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाएं उन्नत प्रदान करने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
नीतीश सरकार कुल 64 हजार 872 पदों पर नियुक्ति करेगी
स्वास्थ्य और पुलिस समेत नीतीश सरकार कुल 64 हजार 872 पदों पर नियुक्ति करेगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। इसमें बिहार लोक सेवा आयोग 16,543 पद और बिहार कर्मचारी चयन आयोग 12 हजार 437 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। वहीं बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से 29 हजार 735 पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है। जल संसाधन विभाग में 2231 पदों पर भर्ती होगी। इनमें इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंड इंजीनियर, क्लर्क, परिचारी और ड्राइवर शामिल हैं।