{"_id":"650412d53bb9398a3508e9bc","slug":"bihar-uproar-after-death-of-woman-in-private-clinic-of-sitamarhi-family-members-accused-doctor-of-negligence-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॅाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने डॅाक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
Fri, 15 Sep 2023 01:47 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:47 PM IST
सार
बिहार के सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में महिला की मौत के बाद हंगामा हो गया। जिसको लेकर मृतका के परिजनों ने डॅाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्लीनिक में महिला के मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी हॉस्पिटल रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक में हंगामा करने लगे। उनका कहना है की मृतक की मौत छह घंटा पहले हो जाने के बावजूद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। परिजनों ने बताया कि पैसे के लिए डॅाक्टर ने इतने समय तक वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर के लापरवाही की वजह से महिला की मौत हुई है। सूचना पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
गंभीर स्थिति के समय डॉक्टर सो रहा था
जानकारी के मुताबिक बुधवार को शहर से सटे रंजीतपुर वार्ड नंबर छह निवासी मंजू देवी (55) को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मृतक के पुत्र विशाल ने बताया की उसकी मां छत से गिर गईं थी। जिसके बाद शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित डॉ दीपक कुमार के क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी मां का कल रात में फीवर हो गया और प्लस रेट गिरने लगा। जिसके बाद परिजनों ने कंपाउंडर से बताया। तो उसने कहा की डॉक्टर साहब सोए हुए है। कहा गया डॅाक्टर को बुलाइए। कंपाउंडर ने कहा कि नॉर्मल बात है, ठीक हो जाएगी। उसे आईसीयू में ही रात भर रखा गया।
विज्ञापन
छह घंटे तक मरने के बाद भी आईसीयू में रखा
परिजनों का कहना है को पिछले छह घंटा पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बावजूद डॉक्टर और अस्पताल के कर्मी उसे आईसीयू में ही रखे हुए थे। छह घंटे पहले तक उसे जिंदा ही बताया जा रहा था। जब सभी हंगामे करने लगे तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है। मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल में हंगामा कर रहे है। कर्मियों के सर्टिफिकेट की मांग कर रहे है। अस्पताल प्रबंधन और परिजनों में बहस चल रही है। इधर, सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली और डॉक्टर से बातचीत कर रही है।
विज्ञापन