{"_id":"66d0694d3726faa2ff0bfb3d","slug":"bihar-union-health-minister-nadda-coming-to-bihar-will-inaugurate-these-things-including-this-big-hospital-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार आ रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, इस बड़े अस्पताल समेत इन चीजों का करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार आ रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा, इस बड़े अस्पताल समेत इन चीजों का करेंगे उद्घाटन
Thu, 29 Aug 2024 05:57 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:57 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद वह भागलपुर जाएंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्ड की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वह दो दिन तक बिहार में रहेंगे। वह छह सितंबर को आएंगे और पटना, भागलपुर और गया जाएंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बिहार के सबसे बड़े आंखों का अस्पताल माने जाने वाले आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पटना के बाद भागलपुर जाएंगे
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आईजीआईएमएस नेत्र अस्पताल सहित चार मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के सुपर स्पेशयिलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाद वह भागलपुर जाएंगे। भागलपुर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दो सौ बेड के सुपर स्पेशलियलीटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। वहां से गया जाएंगे, जहां मगध मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन