{"_id":"648aeb8129c293dc86007189","slug":"bihar-two-youths-thrashed-for-molesting-girl-students-returning-from-coaching-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: मोबाइल नंबर मांगने पर मिला चप्पल, कोचिंग से लौटने वाली छात्राओं से छेड़खानी में दो युवकों की जमकर पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: मोबाइल नंबर मांगने पर मिला चप्पल, कोचिंग से लौटने वाली छात्राओं से छेड़खानी में दो युवकों की जमकर पिटाई
Thu, 15 Jun 2023 04:14 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Jun 2023 04:14 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में महिलाओं ने दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, दोनों युवक कोचिंग से लौट रही छात्राओं से छेड़खानी करते थे और मोबाइल नंबर मांगते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में मोबाइल नंबर मांगने पर चप्पल से दो युवकों की जमकर पिटाई कर दी गई। मामला जिले में बेनीबाद ओपी क्षेत्र के एक गांव की है। जहां से कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ दो मनचले युवक छेड़खानी करते थे, जिसके बाद गांव की कुछ महिलाएं इनके पीछे पड़ी थी। इसी दौरान दोनों युवक पकड़े गए, जिसके बाद महिलाओं ने दोनों की जमकर चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि दो युवक बाइक पर सवार होकर इलाके से कोचिंग जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़खानी करते थे। उन पर कमेंट भी करते थे। कोचिंग से निकलने वाली छात्राओं के साथ गंदे-गंदे मजाक करते। उनसे बात करने के लिए मोबाइल नंबर मांगते थे, जिसका विरोध छात्रा सब करती थी। विरोध करने पर युवक धमकी दे कर निकल जाते थे।
विज्ञापन
इससे परेशान आकार कुछ छात्रा ने इसकी शिकायत अपने स्वजनों से कर दी, जिसके बाद कुछ महिला युवकों पर नजर रखने लगी। इसी बीच छेड़खानी करते हुए मनचलों को महिलाओं ने रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद बीच सड़क मनचलों की चप्पल से जमकर पिटाई शुरू की गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा बीच-बचाव करने के बाद महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया गया। इसके बाद युवक को मुक्त किया गया। हालांकि, मामले की किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन