फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Two people including a textile businessman were shot by criminals in Darbhanga: Bombing, Bihar Police

Bihar News: कपड़ा व्यवसायी समेत दो को मारी गोली; अपराधियों ने पहले दुकान पर बम मारा फिर शटर खोलकर ऐसा किया

Thu, 06 Mar 2025 08:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Mar 2025 08:39 AM IST
सार

पीड़ित ने बताया कि दुकान के बाहर करीब 10 अपराधी आए और हंगामा करने लगे। हमलोग जब कुछ समझ पाते तब अपराधियों ने बमबाजी कर दी। धमाके की गूंज से हमलोग सहम गए। देखते ही देखते अपराधियों ने दुकान का शटर उठा दिया और गोलीबारी करने लगे। 

विज्ञापन
Bihar: Two people including a textile businessman were shot by criminals in Darbhanga: Bombing, Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के बलहा गांव में बीती रात दो बजे अपराधियों का तांडव सामने है। एक कपड़ा व्यवसायी अमित कुमार और उनके चालक को अपराधियों ने गोली मार दी है। गोली कपड़ा व्यवसायी के सीने में लगने की बात बताई जा रही है। वह चालक के पैर में गोली लगी है। जख्मी कपड़ा व्यवसायी को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची एपीएम थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

विज्ञापन


दुकान में घुसकर गोली मार दी
बताया जाता है कि बीती रात करीब कपड़ा व्यवसायी मनोज महथा के पुत्र अमित कुमार सहित उनके चालक अशोक कुमार को दुकान में घुसकर गोली मार दी है। करीब 10 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने पहले बमबाजी की फिर दुकान शटर खोलकर गोलीबारी की। उसके बाद दुकान का शटर उठाते हुए अपराधी ने अमित पर गोली चला दी। यह गोली उसके सीने में लगी। वहीं दूसरे अपराधी द्वारा चलाई गई गोली उसके चालक को लगी। जिससे वह गंभीर रुप से ज़ख्मी हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही लोग बाहर निकल आये। इस दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची एपीएम थाना की पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। जबकि शटर में कई गोलियों के निशान मिले है।
विज्ञापन


सभी अपराधी फरार हो गए
घायल व्यवसायी के पिता मनोज महथा में बताया कि बीती रात दो बजे करीब 10 की संख्या में आये अपराधियों ने मेरे दुकान पर बमबाजी की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद मेरे दुकान के शटर को जबरदस्ती उठाकर मेरे बेटे अमित कुमार और चालक को गोली मार दी है। ग्रामीणों की जुटती भीड़ को देखते हुए सभी अपराधी फरार हो गए। मेरे बेटे और चालक का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। एपीएम थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते घटना स्थल से घायल व्यवसायी अमित कुमार को परिजनों के कहने पर निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल मौके से एक खोखा बरामद किया गया है। दुकान के शटर में भी गोलियों के निशान मिले है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed