{"_id":"64a001871ba64e07c507e6b4","slug":"bihar-truck-tractor-collision-in-munger-one-youth-killed-many-injured-sand-loaded-truck-road-accident-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : दाह संस्कार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठ गांव लौट रहे थे 25 लोग, सामने से ट्रक ने मारी टक्कर; फिर ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : दाह संस्कार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बैठ गांव लौट रहे थे 25 लोग, सामने से ट्रक ने मारी टक्कर; फिर ऐसा हुआ
Sat, 01 Jul 2023 04:05 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 01 Jul 2023 04:05 PM IST
सार
Munger Road Accident : दाह संस्कार से अपने घर लखीसराय लौट रहे ट्रैक्टर पर सवार 25 लोगों को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुंगेर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को आननफानन में मुंगेर जिला सदर अस्पताल लाया गया। जहां 10 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना धरहरा प्रखंड अंतर्गत हेमजापुर ओपी क्षेत्र के सिंघिया चौक के पास की है। शनिवार की अहले सुबह दाह संस्कार से अपने घर लखीसराय लौट रहे ट्रैक्टर पर सवार 25 लोगों को तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ।
विज्ञापन
बालू लोड ट्रक ने सामने से मारी टक्कर
घायल सरयुग यादव ने बताया कि हम लोग सूर्यगढ़ा प्रखंड के चंदनिया गांव के रहने वाले हैं। तथा अपने गांव के ही रहने वाले एक वृद्ध की मौत के बाद उसका दाह संस्कार कराने शिव कुंड आए थे। दाह संस्कार समाप्त कर हम लोग 25 लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। तभी 14 चक्का वाला बालू लोड ट्रक ने सामने से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इसमें ट्रैक्टर का डाला (ट्रॉली) दूर जा गिरा। इस डाले में 25 लोग सवार थे। इसमें 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 26 वर्षीय सूरज यादव जो चंदनिया गांव के ही रहने वाले थे, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया
कोतवाली थाना अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि दुर्घटना में घायल 2 लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। अन्य की गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें बाहर रेफर किया गया है। 26 वर्षीय सूरज यादव की मौत हुई है। शववको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शववपरिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धक्का मारने वाला ट्रक को भी जप्त कर लिया गया है। ट्रक ने एक ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियो तथा सड़क किनारे लगे तीन अस्थायी दुकानों में भी टक्कर मारी। तीनों दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन