फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Trial run of Vande Bharat Express between Patna to Ranchi, train will stop Gaya, Jehanabad, Hazaribagh

Vande Bharat Express Route Jharkhand : जिन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, आज वहां ट्रायल शुरू

Mon, 12 Jun 2023 09:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 12 Jun 2023 09:35 AM IST
सार

Vande Bharat Express : पटना जंक्शन पर ट्रायल रन से पहले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए बेताब नजर आए। कई लोग इस हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन के साथ सेल्फी लेते भी दिखे।

विज्ञापन
Bihar: Trial run of Vande Bharat Express between Patna to Ranchi, train will stop Gaya, Jehanabad, Hazaribagh
वंदे भारत एक्सप्रेस का पटना-रांची के बीच ट्रायल रन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना और रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज सुबह 6:55 बजे शुरु हो गया है। ठीक 35 मिनट बाद यह एक्सप्रेस ट्रेन जहानाबाद पहुंची। 2 मिनट रुकने के बाद यहां से गया के रवाना हो गई। 08.20 बजे यह ट्रेन गया पहुंची। इसके बाद यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से दोपहर 2.20 बजे खुलकर शाम 7.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 7.10 बजे खुलकर रात 8.25 बजे पटना पहुंचेगी। इधर, पटना जंक्शन पर ट्रायल रन से पहले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग वंदे भारत एक्सप्रेस को देखने के लिए बेताब नजर आए। कई लोग इस हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन के साथ सेल्फी लेते भी दिखे। 

विज्ञापन


रेलवे की अपील- आम लोग रेलवे ट्रैक से दूर रहें
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक/प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है। पटना और रांची के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। इसलिए रेल प्रशासन द्वारा यह अपील की जाती है कि आम लोग रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखें साथ ही मवेशियों को भी रेलवे ट्रैक से दूर रखें।
विज्ञापन

 

Bihar: Trial run of Vande Bharat Express between Patna to Ranchi, train will stop Gaya, Jehanabad, Hazaribagh
वंदे भारत एक्सप्रेस। - फोटो : सोशल मीडिया

पटना-रांची के बीच इन 6 स्टेशन पर रुकेगी यह 

  • जहानाबाद
  • गया 
  • कोडरमा
  • बरकाकाना
  • हजारीबाग
  • मेसरा
हर कोच में वाई-फाई के साथ 32 इंच की टीवी स्क्रीन
बता दें कि शुरुआती दौर में वंदे भारत एक्सप्रेस को 120 से 130 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना है। हालांकि नए वंदे भारत की अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेगी। इसके हर कोच में वाई-फाई के साथ 32 इंच की टीवी स्क्रीन रहेगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री पर घूमने वाली सीटें होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed