{"_id":"61432036242c5161317f0296","slug":"bihar-traumatic-accident-in-madhepura-five-children-died-due-to-drowning-in-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से पांच बच्चों की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मधेपुरा में दर्दनाक हादसा, पानी में डूबने से पांच बच्चों की मौत
Thu, 16 Sep 2021 04:15 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 16 Sep 2021 04:15 PM IST
सार
करमा-धरमा की पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान पहले एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह धार में गिर गई। उसे बचाने के फेर में एक-एक कर चार और बच्चे डूब गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बिहार के मधेपुरा में गुरुवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां धार में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। इन बच्चों की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। मरने वालों में चार लड़कियां हैं। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। एक साथ पांच बच्चों के शव देख चीख पुकार मच गई। मौके की नजाकत देख स्थानीय पुलिस के साथ ही बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
घटना मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में हुई। खबरों के मुताबिक, करमा-धरमा की पूजन सामग्री विसर्जन के दौरान पहले एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह धार में गिर गई। उसे बचाने के फेर में एक-एक कर चार और बच्चे डूब गए।
विज्ञापन
इन पांचों के साथ दूसरे बच्चे भी यहां गए थे। इन बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। कई लोग धार में उतरे और बच्चों को बाहर निकाला लेकिन तब तक पांचों की मौत हो चुकी थी। एक साथ पांच शव देख परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन