फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Transfer news Revenue and Land Reforms Department job posting bihar transfer posting

Bihar : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भारी फेरबदल, कार्यपालक पदाधिकारियों का भी हुआ प्रमोशन

Tue, 01 Jul 2025 11:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 01 Jul 2025 11:21 PM IST
सार

Bihar :  बिहार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भारी संख्या में फेरबदल किया गया है। उन्हें कार्यपालक पदाधिकारी से अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बना दिया गया है। इसके साथ साथ अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का भी तबादला किया है।

विज्ञापन
Bihar : Transfer news Revenue and Land Reforms Department job posting bihar transfer posting
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़ी संख्या में कार्यपालक पदाधिकारियों को प्रोन्नत किया गया है। वेलोग अब कार्यपालक पदाधिकारी से अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बन गये हैं। प्रमोशन मिलने के बाद उन सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई हैं। कुल 65 लोगों को विभिन्न जिलों में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, इस बार डायरेक्टर को भेजा ऐसा ईमेल
विज्ञापन


जानिये कौन-कौन पदाधिकारी सूची में हैं शामिल 
औरंगाबाद के कार्यपालक पदाधिकारी सुबोध कुमार को मधेपुरा जिला का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार अरवल के राजेश कुमार को खगड़िया, रोहतास के मोहम्मद गुलाम शहीद को समस्तीपुर, वैशाली के मोहम्मद रहीमुद्दीन अंसारी को भोजपुर, कटिहार के ललित कुमार सिंह को गोपालगंज, कटिहार के राकेश रंजन को भागलपुर, दरभंगा के संतोष कुमार सुमन को शेखपुरा, गया जिले के विक्रम भास्कर झा को दरभंगा, गोपालगंज के राजीव रंजन को नालंदा, जमुई के सुजीत सुमन को कैमूर, जहानाबाद के निलेश कुमार चौरसिया को कटिहार, दरभंगा के विनय कुमार को नवादा, नवादा के मृत्युंजय कुमार को पटना, नालंदा के राजीव कुमार को औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर के अजय कुमार को समस्तीपुर, पूर्णिया के चंद्रकांत सिंह को रोहतास, बक्सर के मनोज कुमार को अररिया, बेगूसराय के राकेश कुमार को पश्चिम चंपारण, सिवान के विनय कुमार राय को सहरसा, भागलपुर के चंदन कुमार को सुपौल, भागलपुर के कुमार विमल प्रकाश को मोतिहारी, मुजफ्फरपुर के संजीव कुमार सिंह को गया और मधेपुरा के कार्यपालक पदाधिकारी नीरज कुमार सिंह को पटना का अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह पश्चिमी चंपारण के बंदोबस्त कार्यालय के प्रभारी पदाधिकारी मनोज कुमार दुबे को खगड़िया जिले का प्रभारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई के लिए अकासा एयर की सीधी उड़ान शुरू, यात्रियों को मिला नया विकल्प

बिहार के कई अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी और कर्मचारी हुए इधर-उधर 
बिहार सरकार ने गया और औरंगाबाद के अंचल अधिकारी का तबादला किया है। गया जी सदर के अंचल अधिकारी रौशन कुमार को बेलागंज प्रखंड कार्यालय की कमान सौंपी गई। वहीं औरंगाबाद के सीओ राम कुमार रमन को गया जी सदर का सीओ बनाया गया है। कैमूर जिले के सीओ संजय कुमार को खगड़िया, मुजफ्फरपुर के मोती प्रखंड के अंचल अधिकारी रुचि कुमारी को राजस्व अधिकारी कानूनगो  बंदोबस्त कार्यालय नवादा, भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के अंचल अधिकारी शमा परवीन को राजस्व अधिकारी भू अर्जन कार्यालय गोपालगंज,  मोकामा के अंचल अधिकारी मोहम्मद इन्केशाफ आलम को राजस्व पदाधिकारी प्रशिक्षण संस्थान बोधगया, सासाराम सदर अंचल अधिकारी रोहतास विभाग के प्रतिनिधित्व सुधीर कुमार ओंकारा को मुख्यालय, भागलपुर जिले के खरीक प्रखंड के अंचल अधिकारी अनिल भूषण को राजस्व पदाधिकारी बंदोबस्त कार्यालय भोजपुर, मधुबनी के जयनगर के अंचल अधिकारी कुमारी सुजाता को मुख्यालय, मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड के अंचल अधिकारी प्रियंका कुमारी को राजस्व अधिकारी बंदोबस्त कार्यालय भोजपुरी, गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के अंचल अधिकारी निशा आनंद को राजस्व अधिकारी कानूनगो  बंदोबस्त कार्यालय सुपौल, औरंगाबाद गोह के अंचल अधिकारी सोनम राम को राजस्व अधिकारी बंदोबस्त कार्यालय शेखपुरा, नवादा पकडीबरावां के अंचल अधिकारी डेज़ी सिंह को राजस्व अधिकारी वैशाली, औरंगाबाद नवीनगर के अंचल अधिकारी निकहत प्रवीण को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रोहतास, मुंगेर सदर के अंचल अधिकारी प्रीति कुमारी को राजस्व अधिकारी भू अर्जन कार्यालय भागलपुर, पटना घोसवारी  के अंचल अधिकारी सरिता कुमारी को राजस्व अधिकारी बंदोबस्त कार्यालय शेखपुरा, गया नीमचक बथानी के अंचल अधिकारी स्पर्श सौरभ को राजस्व अधिकारी बंदोबस्त कार्यालय मुंगेर समेत 29 अंचल अधिकारी और राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

राजस्व कर्मचारियों का भी हुआ तबादला 
बिहार सरकार ने अंचल अधिकारी राजस्व अधिकारी और राजस्व कर्मचारी का भी तबादला किया है। इसी कड़ी में अररिया के भरगामा अंचल कार्यालय के कर्मचारी विकास कुमार को अंचल कार्यालय मधेपुर, मधुबनी के राजस्व अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति किए गए हैं। इसी प्रकार वैशाली पेटढ़ी अंचल कार्यालय के अरुण कुमार सिंह को साहिबपुर कमाल, बेगूसराय, नालंदा बिहार शरीफ अंचल कार्यालय के प्रमोद कुमार को चौथम अंचल कार्यालय खगड़िया, पटना दनियावां अंचल कार्यालय के सुरेश प्रसाद सिंह को राजस्व प्राधिकारी अंचल कार्यालय मधुबनी, औरंगाबाद गोह अंचल कार्यालय के अनिल कुमार को अंचल कार्यालय बेलहर, बांका,  मुजफ्फरपुर बोचहां अंचल कार्यालय के नरेंद्र नाथ आनंद को फलका अंचल कार्यालय कटिहार,  बक्सर इटाढ़ी अंचल कार्यालय के सुनील कुमार सिंह को मढ़ौरा अंचल कार्यालय सारण, औरंगाबाद रफीगंज अंचल कार्यालय के अरुण कुमार को नौतन अंचल कार्यालय पश्चिम चंपारण, पश्चिमी चंपारण ठकराहां अंचल कार्यालय के मनोज कुमार को बेगूसराय सदर अंचल कार्यालय, बेगूसराय समेत 45 कर्मचारी इधर से उधर हुए हैं। इधर वहीं बंदोबस्त कार्यालय सारण के प्रभारी पदाधिकारी इंद्रासन शाह को पूर्वी चंपारण के प्रभारी पदाधिकारी बनाए गए। इसी प्रकार भागलपुर के प्रभारी पदाधिकारी कुमार कुंदन लाल को पटना, अररिया के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी अमरनाथ चौधरी को समस्तीपुर और औरंगाबाद के अपर जिला भू अर्जन पदाधिकारी मोहम्मद नसर को बंदोबस्त कार्यालय कटिहार के प्रभारी पदाधिकारी बनाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed