{"_id":"6544ef70001cdde8f5066183","slug":"bihar-train-gati-shakti-superfast-festival-special-train-will-run-between-patna-and-new-delhi-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें : पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी गति शक्ति सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें : पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी गति शक्ति सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
Fri, 03 Nov 2023 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 03 Nov 2023 06:32 PM IST
सार
Bihar : ट्रेनों में बढती भीड़ को देखते हुए रेलवे पटना जंक्शन से नई दिल्ली तक कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रही है। इसी कड़ी में गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा। जानिए कब-कब और कहां इसका लाभ आप ले सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली और आस्था के महापर्व छठ को लेकर दिल्ली सहित अन्य राज्यों से लोगों का आना जारी है। इस वजह से ट्रेनों में लगातार भीड़ बढती जा रही है। ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं हो पाने की वजह से लोग लगातार परेशानी हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी परेशानियों को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रही है। इसी कड़ी में पटना और नई दिल्ली के बीच नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन (02246/02245) का परिचालन किया जायेगा। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है।
विज्ञापन
जानिए कब और कहां मिलेगी यह ट्रेन
वीरेंदर कुमार ने बताया कि नई दिल्ली-पटना गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (02246) नई दिल्ली से दिनांक 10, 11, 14, 15, 16 एवं 17 नवम्बर, 2023 को 23.45 बजे खुलकर अगले दिन 15.50 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। इस बीच वह ट्रेन 06.45 बजे कानपुर सेंट्रल, 09.45 बजे प्रयागराज, 12.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 14.00 बजे बक्सर एवं 14.48 बजे आरा रुकते हुए अपने गंतव्य तक आएगी। यही ट्रेन पटना-नई दिल्ली गति शक्ति फेस्टिवल सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस (गाड़ी सं. 02245 बनकर) वापसी में पटना से दिनांक 11, 12, 15, 16, 17 एवं 18 नवम्बर, 2023 को पटना से 19.00 बजे खुलकर 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन 19.45 बजे आरा, 20.38 बजे बक्सर, 21.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., अगले दिन 00.45 बजे प्रयागराज एवं 03.35 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए वापस नई दिल्ली आएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि इस स्पेशल में 3E के 20 कोच होंगे।
विज्ञापन