फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar train bridge people injured

ट्रेन के ऊपर गिरा पुल, 7 लोग घायल

Wed, 27 Nov 2013 11:38 PM IST
एजेंसी/मुजफ्फरपुर
एजेंसी/मुजफ्फरपुर Updated Wed, 27 Nov 2013 11:38 PM IST
विज्ञापन
bihar train bridge people injured

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक ओवरब्रिज मालगाड़ी पर गिर पड़ा, जिससे कम से कम सात लोग घायल हो गए। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन


माड़ीपुर रेलवे ओवर ब्रिज नीचे से गुजर रही मालगाड़ी के ऊपर गिरा। रेल ट्रैक पर मलबा गिरने और मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर रेलों का परिचालन ठप हो गया है। दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


कुछ रेलें रद्द करनी पड़ी जबकि कुछ को रूट बदलकर चलाया गया। पटना से करीब 90 किलोमीटर और मुजफ्फरपुर स्टेशन से मात्र 300 मीटर दूर स्थित यह पुल 40 साल पुराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरों के अनुसार हादसे के वक्त कम से कम दो ऑटोरिक्शा, मोटरसाइकल और कई दूसरे वाहन ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहे थे जो नीचे जा गिरे। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रेल पुलिस सूत्रों ने बताया कि ओवरब्रिज अचानक टूट कर खड़ी मालगाड़ी पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेल ट्रैक पर चप्पल और जूते बिखरे पड़े थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मी ट्रैक से मलबा हटाने में जुट गए।


पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमिताभ प्रभाकर ने बताया, ‘मालगाड़ी के दो डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के वक्त मालगाड़ी काफी कम रफ्तार से चल रही थी।’

प्रभाकर के अनुसार मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और जब पुल का मलबा गिरा लगा तो ड्राइवर ने ट्रेन को पूरी तरह से रोक दिया। हादसे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चिंता व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed