फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar topper scam: ex board sec harihar nath jha arrested

टॉपर स्कैमः पुलिस के हत्थे चढ़े बोर्ड के पूर्व सचिव, जेल भेजे गए

Tue, 28 Jun 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
Bihar topper scam: ex board sec harihar nath jha arrested
- फोटो : times of india

बिहार के टॉपर घोटाले में अभी तक फरार चल रहे प्रमुख आरोपी और बोर्ड के सचिव रहे हरिहर नाथ झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस का दावा है कि वारदात में हरिहरनाथ झा के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। बता दें कि इससे पहले बोर्ड के अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह और उनकी पत्नी उषा सिंह को घोटाले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन


हरिहरनाथ झा को एसआईटी ने सोमवार सुबह गिरफ्तार किया। इसके बाद उनसे लंबी पूछताछ की गई। इसके बाद मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। बोर्ड के सचिव के तौर पर घोटाले में लालकेश्वर की तरह ही हरिहरनाथ झा की भी प्रमुख भूमिका मानी जा रही है।
विज्ञापन


इससे पहले लालकेश्वर सिंह भी दावा कर चुके थे कि उनके पास आने वाली सारी फाइलें हरिहरनाथ झा के पास से ही गुजर कर आती थी। वह जिन कागजातों पर हस्ताक्षर करते थे उन्हीं को लालकेश्वर अपनी सहमति देते थे। इसके अलावा मार्कशीट और टॉपर लिस्ट पर भी सचिव होने के नाते हरिहरनाथ के ही हस्ताक्षर होते थे। स्कूल कालेजों को मान्यता देने में भी बोर्ड के पूर्व सचिव की अहम भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का भी मानना है कि बोर्ड के सचिव होने के नाते हर छोटे बड़े मामले की जानकारी हरिहरनाथ झा को रहती थी। इसलिए सभी घोटालों की जानकारी भी उन्हें रही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed