बिहार: करोड़ों के शौचालय घोटाला में बक्सर से बैंक मैनेजर गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर छाया मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी पटना में हुए इस घोटाले में शौचालय बनाने का पैसा सीधे लभार्थियों को ना देकर कुछ एनजीओ को दिया गया। सरकारी नियमों के मुताबिक ऐसा नहीं किया जा सकता है। यह एनजीओ पटना और नजदीक के इलाको में पंजीकृत है।
घोटाले के सामने आने के बाद इस एनजीओ से जुड़े ज्यादातर लोग फरार हैं। मामले में सरकारी विभाग के कई कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि कई कर्मचारियों के खाते में इन एनजीओ द्वारा घूस का पैसा वापस जमा किया गया है।
सोशल मीडिया पर छाया रहा मुद्दा
फ़िल्म=“टॉयलेट-एक घोटाला कथा”
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 5, 2017
स्टोरी, पटकथा= नीतीश कुमार
शूटिंग, संपादन= नीतीश कुमार
निर्देशन,वितरण= नीतीश कुमार#ToiletChorNitish
लालू यादव ने इससे पहले एक ट्वीट किया जिसकी सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चर्चा रही।
तथाकथित चारा घोटाले में ई लोग बोलते थे, लालू चारा खा गए। अब शौचालय घोटाले में वो क्या बोलेंगे, नीतीश क्या खा गए? #ToiletScam
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 4, 2017
नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा था कि घोटाले के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।