फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar thunderstorm, many people dead in bihar thunderstorm

बिहार में बिजली गिरने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत, सरकार देगी चार-चार लाख मुआवजा

Mon, 20 Jul 2020 04:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 20 Jul 2020 04:14 AM IST
विज्ञापन
bihar thunderstorm, many people dead in bihar thunderstorm
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
बिहार के सात जिलों में रविवार को बिजली गिरने से दस लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने मरने वालों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पूर्णिया में तीन, बेगुसराय में दो और पटना, सहरसा, पूर्वी चंपारण, मधपुरा और दरभंगा में एक-एक की मौत हुई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, संकट की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिवारों के साथ खड़ा हूं। सरकार हर मरने वाले के परिवार को चार चार लाख रुपये मुआवजा देगी। सीएम ने लोगों से सजग रहने और खराब मौसम में घरों से नहीं निकलने की अपील की।
विज्ञापन


बिहार में बीते तीन हफ्तों मे 160 से अधिक लोगों ने बिजली की चपेट में आकर जान गंवाई है। सबसे अधिक 23 जिलों में 83 लोग 25 जून को मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed