{"_id":"a0d316c29043290cddd5b258636ef094","slug":"bihar-three-death-in-vaishali","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमक समझ सत्तू में मिलाई डाई, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमक समझ सत्तू में मिलाई डाई, तीन की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Jun 2014 02:16 PM IST
विज्ञापन
सत्तू पीने के बाद एक परिवार के लोग बीमार हो गए जिनमें से तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया जबकि चार लोग अभी भी बीमार हैं। मामला बिहार के वैशाली जिले का है।
विज्ञापन
खबर के मुताबिक सत्तू में काला नमक समझ कर हेयर पाउडर डाई मिला दिया गया जिसको पीने के बाद से ही इन लोगों को उल्टियां होने लगीं।
ग्रामीणों ने बीमार हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उनको पटना के लिए रेफर कर दिया। पटना के रास्ते में तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक मरने वालों के नाम मंजू देवी, लालो देवी और सुमन देवी हैं। बाकी चार का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज में चल रहा है जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन