फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: There was no robbery or theft in Bihar-Bhubaneswar Duronto Express Passengers missing luggage recovered

Bihar: आनंद विहार-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस में डकैती नहीं चोरी हुई, कई कोच के यात्रियों के गायब सामान बरामद

Fri, 27 Jun 2025 04:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 27 Jun 2025 04:09 PM IST
सार

थानाध्यक्ष सिंह ने बताया कि रेल थाना के एक महिला पुलिस पदाधिकारी को अन्य यात्रियों का बयान दर्ज करने के लिए ट्रेन में आद्रा तक भेजा गया है। विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। करीब आधा दर्जन कोच के यात्रियों से लाखों के सामान और नकद, मोबाइल आदि सामानों की चोरी हुई है।

विज्ञापन
Bihar: There was no robbery or theft in Bihar-Bhubaneswar Duronto Express Passengers missing luggage recovered
घटना के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आनंद विहार से चलकर भुवनेश्वर को जा रही 12282 दुरंतो एक्सप्रेस में डकैती की घटना की घटना नहीं बल्कि चोरी हुई है। लूट की अफवाह के बाद रेलवे में अफरा तफरी मच गई थी। इस घटना की सूचना जैसे ही कंट्रोल तक गई, रेल पुलिस और आरपीएफ घटनास्थल पर पहुंच गई। यात्रियों से जो पूछताछ की गई है। उसके अनुसार उनके साथ चोरी की घटना हुई है न कि बलपूर्वक लूट की घटना हुई है। गया रेल थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल को किसी तरह की गलत सूचना चले जाने के कारण चोरी की घटना लूट के रूप में फैल गई। उन्होंने बताया कि गुरुवार या शुक्रवार की देर रात को समय करीब 02:04 बजे सुबह रेल नियंत्रण द्वारा सूचना दिया गया गाड़ी संख्या 12382 भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस को एसीपी(वैक्यूम) कर दिया गया है। किमी पोल संख्या 282/10 के पास एसीपी कर कुछ चोर यात्रियों का सामान लेकर उतर गए। उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में तुरंत घटनास्थल की ओर टीम प्रस्थान किया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया घटनास्थल परैया और काष्ठा स्टेशन के बीच किमी संख्या 282 /10 के पास पुलिस की टीम पहुंची। उन्होंने बताया पुलिस के तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने पर चोर यात्रियों का सामान घटनास्थल पर ही फेंक कर भाग गए थे। उन्होंने बताया  घटनास्थल से पीड़ित यात्रियों के छह मोबाइल, एक लैपटॉप, चार लेडिस पर्स, एक लैपटॉप बैग बरामद कर लिया गया है। अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध स्थानीय थाना परैया एवं आरपीएफ के सहयोग से आसपास के इलाकों में संदिग्ध एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना नहीं
इधर, गया रेल पुलिस अंचल क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना नहीं, बल्कि चोरी की घटना हुई है। अपराधियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी पीड़ित यात्रियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुरंतो एक्सप्रेस को रोक कर उतर गए
बताया गया कि ट्रेन को एसीपी(वैक्यूम) कर अपराधियों ने दुरंतो एक्सप्रेस को रोक कर उतर गए। बताया गया है कि कोच बी- 1, 2, 3 एवं एस-2 एवं एसई-1 कोच में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सभी यात्री उस वक्त सो रहे थे। जब ट्रेन काफी देर तक रुकी हुई थी ट्रेन के टीटीई द्वारा कंट्रोल को मैसेज कर दिया कि डकैती हुई है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद गया जंक्शन पर इस ट्रेन को रोका गया। जबकि यहां इस ट्रेन का ठहराव नहीं था। ट्रेन रुकने के बाद गया जंक्शन के आरपीएफ, जीआरपी, वाणिज्य विभाग आदि के पर्यवेक्षक पीड़ित यात्रियों से हुई घटना की जानकारी प्राप्त की।

लेखापाल की महिला मित्र के ठिकाने पर भी ईओयू की छापेमारी, फ्लैट और जमीन के कई कागजात मिले

दुरंतो एक्सप्रेस करीब आधा घंटा रुकी रही
यात्रियों ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। घटना के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की संयुक्त टीम यात्रियों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर क्षेत्र में छापेमारी कर रही है। खबर लिखे जाने तक किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। लूट कितने की हुई है और कितने यात्रियों के साथ हुई, इसका भी पता नहीं चल पाया है। इधर परिचालन विभाग के हवाले से बताया गया है कि गया जंक्शन पर 12282 दुरंतो एक्सप्रेस करीब आधा घंटा रुकी रही। यात्रियों ने हंगामा भी किया है। वे सुरक्षा पर सवाल भी खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस घटना के बाद सक्रिय हो गई है। काष्ठा स्टेशन के आसपास पहले भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यात्री के वेश में ही अपराधी ट्रेन में सफर कर रहे थे और जब ट्रेन गया जंक्शन के पहले काष्ठा स्टेशन के आसपास थी तो अपराधी ट्रेन में एसीपी (वैक्यूम) कर ट्रेन को रोक कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed