{"_id":"6502a42622da71ae51044dcc","slug":"bihar-the-havoc-of-high-speed-a-mentally-weak-elderly-person-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 14 Sep 2023 11:42 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 14 Sep 2023 11:42 AM IST
सार
बिहार के जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अज्ञात वाहन ने मानसिक रूप से कमोजर बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिस कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर बुजुर्ग की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई-मलयपुर मुख्य स्थित कृत्यानंद विद्यालय के समीप बुधवार की देर रात तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। इस दौरान बुजुर्ग की हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मलयपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के मलयपुर निवासी रंजीत कुमार सिंह (52) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक दिमागी रूप से कमजोर था। जिसका इलाज झारखंड राज्य के रांची से चल रहा था और अक्सर वह घर से बिना बताए बाहर निकल जाता था। बुधवार की देर रात भी घर से पैदल ही निकला था। जिसको जमुई-मलयपुर मुख्य स्थित कृत्यानंद विद्यालय के समीप किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क किनारे पड़ा था। इस दौरान राहगीरों की नजर बुजुर्ग पर पड़ी तो इसकी सूचना मलयपुर थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन