फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: tejaswi yadav defends bihar govt

तेजस्वी यादव ने 'पठानकोट हमले' से की जंगलराज की तुलना

Thu, 12 May 2016 06:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 06:47 PM IST
विज्ञापन
Bihar: tejaswi yadav defends bihar govt
- फोटो : ANI

बिहार में छात्र की हत्या के बाद जंगलराज के आरोपों के बीच उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पारा हाई हो गया है। पत्रकारों द्वारा इस संबंध में सवाल पूछने पर भड़के तेजस्वी ने इसकी तुलना पठानकोट हमला, व्यापमं और जाट आंदोलन से भी कर दी। 

विज्ञापन


बता दें कि बिहार के गया जिले में कारोबारी श्याम सुंदर सचदेवा के बेटे आदित्य सचदेवा की जेडीयू की निलंबित एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दिनदहाड़े हुए इस वाक्ये के बाद से ही राज्य की राजनीति गर्माई हुई है। 
विज्ञापन


भाजपा सहित तमाम विपक्षी दल लगातार कानून व्यवस्‍था का मुद्दा उठाकर प्रदेश में जंगलराज वापसी के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में विपक्ष के लगातार होते हमलों के बीच सरकार की ओर से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाला तो अब उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी तीखा रुख अख्तियार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को जब इस संबंध में पत्रकारों ने उनसे सवाल किया तो वह उखड़ गए। कहा- लोगों को बिहार में ही जंगलराज दिखता है, मध्यप्रदेश और झारखंड में नहीं। बिहार में एक रोडरेज की घटना को जंगलराज कहा जा रहा है जबकि दिल्‍ली में इससे ज्यादा रोडरेज की घटनाएं होती हैं वहां के बारे में कुछ नहीं बोलते। हरियाणा में जाट आंदोलन में जंगलराज नहीं दिखता।

भारत की धरती पर पाकिस्तानी झंडा फहराया जाता है यह जंगलराज नहीं

Bihar: tejaswi yadav defends bihar govt

वह यहीं नहीं रुके कहा- पाकिस्तान का झंडा भारत की जमीन पर फहराया जाता है तो इसे जंगलराज नहीं कहेंगे। देश के सबसे सुरक्षित एयरबेस पर आतंकी घुस आते हैं उसे जंगलराज नहीं कहना चाहिए। मध्यप्रदेश में व्यापमं और छत्तीसगढ़ झारखंड में ऐसी घटनाएं रोज होती हैं उन्हें कुछ नहीं कहा जाता। 

वहीं भाजपा ने उनके बयान को बचकाना बताया। भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा उनके पिता लालू यादव खुद चारा घोटाले में दोषी हैं उनके मुंह से ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए। उन्हें ऐसे बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

वहीं तेजस्वी के इस बयान के बाद आरजेडी नेताओं ने उनका बचाव किया है। जेडीयू प्रवक्ता केसी यादव ने भी जाट आंदोलन पर सवाल उठाते हुए कहा वहां हफ्तेभर हमने भी मंगलराज नहीं देखा। जबकि राजद प्रवक्ता प्रभात झा ने कहा उप मुख्यमंत्री ने ‌बिल्कुल जायज सवाल उठाया है। दूसरे राज्यों की ऐसी घटनाओं को भी देखा जाना चाहिए। 

दूसरी ओर मृतक छात्र आदित्य के पिता श्याम सुंदर सचदेवा ने कहा हम तो आम आदमी हैं हम इस बारे में क्या कह सकते हैं। उम्‍मीद है राज्य सरकार हमें न्‍याय दिलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed