फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Tejashwi Yadav talked about reservation and special status, targeted PM Narendra Modi; grand alliance

Bihar : आरक्षण और विशेष राज्य के दर्जे को लेकर अब तेजस्वी सामने, बोले- पीएम मोदी डंके की चोट पर बताएं मंशा

Thu, 23 Nov 2023 03:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Nov 2023 03:12 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि भूमिहीनों को भूमि देना, बेरोजगारों को रोजगार देने और इन सब कामों को आराम से कर लेंगे अगर भारत सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए।

विज्ञापन
Bihar: Tejashwi Yadav talked about reservation and special status, targeted PM Narendra Modi; grand alliance
तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को बिहार सरकार कई मंत्रियों के साथ प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें जदयू और राजद के मंत्री भी शामिल थे। मीडिया से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने पहले तो बिहार सरकार की उपलब्धि गिनाई। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे को फिर से उठाया। उन्होंने पीएम मोदी से पूछा कि प्रधानमंत्री बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देंगे या नही? बिहार को विशेष दर्जा देने पर उनकी क्या मंशा है, इसे उन्हें डंके की चोट पर पब्लिक डोमेन में रखना चाहिए। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हम सभी लोग चाहते थे कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो
तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने हमेशा देश को दशा और दिशा दिखाने का काम किया है। हम सभी लोग चाहते थे कि पूरे देश में जातीय जनगणना हो। हम सभी दल के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले लेकिन बात नहीं बनी। फिर हमलोगों ने खुद के बूते यह काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलोग बेरोजगारी और गरीबी से लड़ने वाले सरकार हैं
तेजस्वी यादव ने जातीय गणना की रिपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार बधाई दी और कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक दिन इस डेटा को सामने लाया। जब यह डेटा पेश किया गया तो हमलोग सोच रहे आगे क्या होगा। हमलोग बेरोजगारी और गरीबी से लड़ने वाले सरकार हैं और जब आंकड़ा जे स्पष्ट हो गया है कि हर जाति में से लोग गरीब हैं। सवर्ण जाती के लोग भी गरीब है फिर मुख्यमंत्री जी ने यही निर्णय लिया गया कि सत्र में आरक्षण की सीमा बढ़ाया गया। भूमिहीनों को भूमि देना, बेरोजगारों को रोजगार देने और इन सब कामों को आराम से कर लेंगे अगर भारत सरकार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए। 

खबर अपडेट हो रही है...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed