फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Tejashwi Yadav BJP leader as his guardian said Union Minister does not see the party for development

Bihar: तेजस्वी यादव ने भाजपा के इस नेता को बताया अभिभावक, बोले- केंद्रीय मंत्री विकास के लिए पार्टी नहीं देखते

Mon, 14 Nov 2022 07:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 14 Nov 2022 07:31 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, हम हमारे अभिभावक नितिन गडकरी जी का तहे दिल से स्वागत करते हैं। नितिन गडकरी प्रगतिशील नेता और मंत्री हैं। विकास के मामले में वे पार्टी नहीं देखते हैं।

विज्ञापन
Bihar Tejashwi Yadav BJP leader as his guardian said Union Minister does not see the party for development
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ट्विटर/ नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को रोहतास जिले की सोन नदी पर बनने जा रहे पुल का शिलान्यास किया। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। यह पुल बनने से अब झारखंड और नोहट्टा की दूरी 100 किलोमीटर की जगह मात्र दो किलोमीटर रह जाएगी। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दोनों ने नेता एक-दूसरे की जमकर तारीफ करते और सम्मान देते नजर आए। उपमुख्यमंत्री यादव ने कहा, हम हमारे अभिभावक नितिन गडकरी जी का तहे दिल से स्वागत करते हैं। तेजस्वी ने यह भी बताया कि नितिन गडकरी प्रगतिशील नेता और मंत्री हैं। विकास के मामले में वे पार्टी नहीं देखते हैं, लोगों को देखते हैं, देश को देखते हैं। 
विज्ञापन


राजद नेता ने आगे कहा कि जनता चाहती है कि उसके प्रति काम हो, मंत्री उसके राज्य को आगे बढ़ाए। हमें विश्वास है कि जो मांग हम आपके सामने रखेंगे, वो आप पूरा करेंगे। हम चाहते हैं कि केंद्र के और मंत्री भी इनकी तरह हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी ने आगे कहा, नितिन गडकरी ऐसे मंत्री हैं जो राजनीति और पार्टी से ऊपर उठकर काम करते हैं। उनकी प्राथमिकता देश और राज्यों का विकास है। सबको मिलकर काम करना है। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि काम करने वाले का गुणगान हर जगह होता है, चाहे उसकी विचारधारा कुछ भी हो। इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है।
  
उपमुख्यमंत्री यादव ने याद करते हुए कहा कि जब हम पहली बार उपमुख्यमंत्री बने थे, तब हमारे पास पथ निर्माण विभाग भी था। भले ही हम दोनों अलग-अलग पार्टी के थे, उनसे जब हम मिले और बैठक हुई, तो वह बहुत फलदायक साबित हुई। 

वहीं नितिन गडकरी ने  भी तेजस्वी से राज्य के विकास की उम्मीद जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को मिलकर राज्य का विकास करना है। गडकरी  ने कहा, यह पुल तो बन गया है। इसे 4 लेन के महामार्ग से जोड़ना चाहता हूं। इसमें बीच में जंगल भी है। इसे मंजूरी दिलाने में सहयोग कीजिए। मैं इसे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ दूंगा। 


तेजस्वी को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, बिहार में जलमार्ग की भी बहुत संभावना है। आप सड़कों की योजनाएं लेकर आएं, सभी को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed