{"_id":"39489ee39bd30c0f59675f5892afda1b","slug":"bihar-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हाईस्कूल में पढ़ाएंगे रिटायर्ड शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हाईस्कूल में पढ़ाएंगे रिटायर्ड शिक्षक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटना माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में रिटायर्ड शिक्षकों की कांट्रैक्ट पर नियुक्ति होगी।
विज्ञापन
कैबिनेट सचिव ब्रजेश मेहरोत्र के मुताबिक माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी।
वे अधिकतम 65 वर्ष की उम्र तक सेवा दे सकते हैं। उन्हें पेंशन की राशि काट कर वेतन दिया जायेगा।
माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों में भवन निर्माण के लिए 97.74 करोड़ की मंजूरी दी गयी है।
चालू वित्तीय वर्ष में 25 करोड़ और शेष राशि अगले वर्ष में खर्च होगी।