फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Teacher retired a day before joining, had KK Pathak been there, she would have become headmaster, Jamui

Bihar: ज्वाइनिंग से एक दिन पहले सेवानिवृत हो गईं शिक्षिका, कहा- अगर केके पाठक होते तो हेडमास्टर बनकर ही जाती

Wed, 01 Jan 2025 04:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 Jan 2025 04:12 PM IST
सार

Bihar News: जमुई में एक शिक्षिका अपनी ज्वाइनिंग से ठीक एक दिन पहले सेवानिवृत हो गईं है। उन्होंने शिक्षिका ने अपनी किस्मत को कोसते हुए कहा कि अगर केके पाठक सर होते तो हेडमास्टर बनकर सेवानिवृत हो जाती। 
 

विज्ञापन
Bihar: Teacher retired a day before joining, had KK Pathak been there, she would have become headmaster, Jamui
शिक्षिका अनिता कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय शोभाखन में शिक्षिका अनिता कुमारी के साथ किस्मत ने यह गजब खेल खेला है। जहां वह सक्षमता परीक्षा पास करने के बावजूद वह इसका लाभ नहीं ले सकी। जमुई मुख्यालय स्थित शास्त्री कॉलनी के रहने वाली शिक्षिका अनिता कुमारी ने बताया कि वह दिसंबर 2006 में बतौर पंचायत शिक्षिका जमुई जिले के खैरा प्रखंड स्थित शोभाखान प्लस टू हाई स्कूल में योगदान दिया था। 6 मार्च 2014 को उन्होंने टीईटी पास करने के बाद हाई स्कूल की टीचर के रूप में योगदान दिया। पिछले साल यानी नौ मार्च 2024 को सक्षमता वन की परीक्षा पास कर ली और उसी महीने के अंत में नियुक्ति पत्र मिलने वाले थे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को जाने से नियुक्ति पत्र मिलने में काफी विलंब हुई और अब 30 दिसंबर 2024 को विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान के लिए उनको नियुक्ति पत्र मिला था। इसके आधार पर अनिता कुमारी को एक से सात जनवरी तक उस स्कूल में योगदान करना था लेकिन, 31 दिसंबर को 60 वर्ष पूरा होने के कारण वह सेवानिवृत हो गई।
विज्ञापन


शिक्षिका ने कहा- मेरा दुर्भाग्य कि मैं ज्वाइन करने से पहले सेवानिवृत हो गई 
इस किस्मत के खेल में शिक्षिका अनिता खुद भी असमंजस पड़ गईं कि वह क्या करे और क्या न करें। क्योंकि, 60 वर्ष होने के कारण वह ज्वाइनिंग से एक दिन पहले ही सेवानिवृत हो गईं। अनिता कुमारी ने बताया कि मेरा दुर्भाग्य कि मैं ज्वाइन नहीं कर सकी। उन्होंने बताया कि वह सक्षमता परीक्षा भी अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण किया, लेकिन अगर केके पाठक होते तो कुछ और होता। क्योंकि एस सिद्धार्थ के कहने और करने में फर्क है। शिक्षिका ने कहा कि इस सेवानिवृत से इस बात की मलाल जरूरी रहेगी कि मैं राज्यकर्मी नहीं बन पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त होने पर शिक्षिका अनिता कुमारी को दे दी गई विदाई
शिक्षिका अनिता कुमारी को (60) पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त के बाद उन्होंने शोभाखन प्लस टू हाई स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। इसको लेकर उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक निर्भय कुमार ने कहा कि विभागीय नियमानुसार 60 साल की आयु पूर्ण होने के उपरांत वे सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उन्हें मंगलवार को विद्यालय में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई है। लेकिन, अफसोस जरूर है कि 30 दिसंबर को उनको ज्वाइनिंग लेटर मिला और 31 दिसंबर को वह रिटायर्ड हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed