{"_id":"65cd065714dc3d28fe0d8f27","slug":"bihar-teacher-bpsc-teacher-of-uttar-pradesh-died-two-days-after-joining-in-gopalganj-kk-pathak-school-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Teacher : उत्तर प्रदेश की रहने वाली बीपीएससी से चयनित शिक्षिका का योगदान के दो दिन बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Teacher : उत्तर प्रदेश की रहने वाली बीपीएससी से चयनित शिक्षिका का योगदान के दो दिन बाद मौत
Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 14 Feb 2024 11:58 PM IST
सार
Bihar : उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला बीपीएससी के तहत शिक्षक बनकर बिहार में ज्वाइन किया लेकिन दो दिन बाद उसकी अचानक मौत हो गई। विद्यालय के सहकर्मियों का कहना है कि उनकी तबियत खराब थी।
विज्ञापन
मृतका शिक्षिका।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
गोपालगंज में बीपीएससी से चयनित शिक्षिका का बुधवार को निधन हो गया। दो दिन पूर्व ही वह विद्यालय में शिक्षिका के पद पर योगदान की थी। मृतका उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली कल्पना मिश्रा थी। कल्पना मिश्रा ने फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत माझा गोसाई स्थित बलदेव सिंह इंटर कॉलेज में पदभार ग्रहण किया था। सहकर्मी शिक्षकों का कहना है कि दो दिन पहले ही उन्होंने विद्यालय में शिक्षिका के पद पर योगदान की थी।
विज्ञापन
पदभार ग्रहण करते समय थी तबीयत खराब
घटना के संबंध में बलदेव सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते 12 फरवरी को गोरखपुर निवासी कल्पना मिश्रा विद्यालय में योगदान की थी। योगदान के समय ही उनका स्वास्थ्य खराब दिख रहा था, जिस पर विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें बेहतर इलाज कराने के लिए सुझाव दिया। शिक्षिका का प्राथमिक इलाज मीरगंज अस्पताल में हुआ, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। कल्पना मिश्रा के बिगड़ते स्थिति को देखकर चिकित्सकों ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि गोरखपुर में भी उनकी स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
दिल्ली पहुंचते हुई मौत
परिजनों ने बताया कि गोरखपुर में भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तब चिकित्सकों के सलाह पर कल्पना के पति उन्हें लेकर एम्स दिल्ली के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि दिल्ली पहुंचते ही शिक्षिका कल्पना मिश्रा की मौत हो गई। इस घटना के बाद बलदेव सिंह इंटर कॉलेज के प्राचार्य वीरेंद्र सिंह सहित अन्य शिक्षकों के नेतृत्व में दिवंगत शिक्षिका की आत्मा की शांति के लिए विद्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। मौत का कारण क्या था इस संबंध में पूछे जाने पर परिजनों ने कुछ भी नहीं बताया, लेकिन विद्यालय के सभी कर्मी इस बात को जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ था उन्हें जो इतनी जल्दी उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन