{"_id":"5a89d42a4f1c1b91268bb0da","slug":"bihar-students-asked-to-wear-slippers-during-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जूते-मोजे पहनकर 10वीं की परीक्षा देने पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जूते-मोजे पहनकर 10वीं की परीक्षा देने पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Mon, 19 Feb 2018 08:14 AM IST
विज्ञापन
bihar board
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नकल रोकने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। प्रतियोगी परीक्षा की तर्ज पर अब मैट्रिक में भी अभ्यर्थियों को जूते-मोजे पहनकर एक्जाम देने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
इस साल 21 फरवरी से शुरू हो रही वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह निर्देश जारी किया है। निर्देश के मुताबिक, इसमें शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को एक्जाम के दिन जूता और मोजा पहन कर नहीं आना है। परीक्षार्थियों को परीक्षा के दिन चप्पल पहनकर आना होगा।
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस निर्देश को वार्षिक माध्यमिक परीक्षा में लागू करने का निर्णय लिया गया है। ‘माध्यमिक परीक्षा-2018’ का आयोजन राज्य के 1426 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में 21 से 28 फरवरी के बीच होगा। इस साल मैट्रिक परीक्षा में लगभग 17.70 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन