{"_id":"5d6e1a9a8ebc3e93b532ab70","slug":"bihar-student-killed-in-school-s-toilet-in-babhua-district-angry-people-vandalized-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: स्कूल शौचालय में छात्र की हत्या, लोगों ने काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: स्कूल शौचालय में छात्र की हत्या, लोगों ने काटा बवाल
Tue, 03 Sep 2019 01:32 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल के शौचालय से एक छात्र का शव बरामद हुआ जिसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने स्कूल में तोड़फोड़ की और जीटी रोड नंबर जाम कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने मंगलवार को बताया कि मृतक छात्र का नाम आदित्य है जो कि कुदरा थाना अंतर्गत भटौली गांव निवासी मुन्ना राय के पुत्र थे।
कुदरा में जीटी रोड के किनारे स्थित उक्त निजी स्कूल में कल छुट्टी होने पर वहां पढ़ रही आदित्य की बहन छाया उसे जब लेने उसके कक्षा पहुंची तो उसे कक्षा में नहीं पाया। उसका बस्ता डेस्क पर पडा़ था।
विज्ञापन
आदित्य की बहन उसे तलाश करते जब शौचालय पहुंची तो उसके गले में रस्सी थी और वह वहां पडा़ था। आदित्य को लेकर स्कूल के शिक्षक एक स्थानीय निजी अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों के उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही आदित्य के माता—पिता और पुलिस अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का कैमूर जिला मुख्यालय भभुआ स्थित सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
इस वारदात से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने उक्त निजी स्कूल में तोडफोड की तथा जीटी रोड संख्या दो को करीब एक घंटे तक जाम रखा। दिलनवाज ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटना से फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।