फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: storm-rain of disaster; Four including child died in Begusarai and Saharsa

Bihar : आफत की आंधी-बारिश; बेगूसराय और सहरसा में बच्चा समेत चार की मौत

Sun, 30 Apr 2023 09:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय / सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय / सहरसा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 30 Apr 2023 09:41 PM IST
सार

बिहार में विगत 15 दिनों से प्रचंड गर्मी के बाद रविवार को पूरे प्रदेश में भीषण आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान बेगूसराय और सहरसा में महिला और बच्चा समेत चार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: storm-rain of disaster; Four including child died in Begusarai and Saharsa
घटनास्थल पर पहुंचे संसद गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विगत 15 दिनों से प्रचंड गर्मी के बाद रविवार को पूरे प्रदेश में भीषण आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान बेगूसराय और सहरसा में महिला और बच्चा समेत चार की मौत हो गई।

विज्ञापन


बेगूसराय में तीन मौत 
पहली घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनकॉल पंचायत के किरतौल गांव की है जहां वार्ड संख्या 11 में पेड़ गिरने से उससे दबकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान मो युनुस की शादीशुदा पुत्री सईदा खातून (40) के रूप में की गई है। जबकि दूसरी घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद बरौनी स्थित गाछी टोला बागराहाडीह की है जहां वार्ड संख्या 13 निवासी अर्जुन मंडल की पत्नी चांदनी देवी (35) की मौत पेड़ से दबकर हो गई। वहीं तीसरी घटना तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धनकॉल की है जहां एक बच्चे की मौत हो गई। हालांकि इस बच्चे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


गाय खोलने के क्रम में हुआ हादसा 
परिजनों का कहना है कि आंधी तूफान शुरू होते ही मृतका गाय के बथान से गाय को खोलने गई थी। इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया। परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा काफी मशक्कत के बाद पेड़ के अंदर से महिला को निकाल बरौनी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद गिरिराज सिंह ने लिया जायजा
घटना की जानकारी मिलने पर उधर से गुजर रहे बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बेगूसराय सांसद कुंदन सिंह और बछवाड़ा विधायक सुरेंद्र मेहता घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय डीएम से बात कर मृतक के परिजनों को मुआवआ देने की बात कही।


सहरसा में गिरा वज्रपात 
सहरसा में तेज आंधी बारिश के दौरान हुए बज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान कहरा प्रखंड अंतर्गत बलहा गढ़िया गांव के वार्ड नं 6 निवासी बिपिन यादव के पुत्र महानंद कुमार (30) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि महानंद कुमार अपने खेत में काम कर रहा था, तभी तेज बारिश होने लगी। इसी दौरान  बज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed