फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: State govt moved to supreme court on rocky yadav's bail

छात्र हत्याकांड के आरोपी रॉकी को जमानत, किरकिरी से बचने को SC जाएगी नीतीश सरकार

Fri, 21 Oct 2016 06:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/अमर उजाला, पटना Updated Fri, 21 Oct 2016 06:45 AM IST
विज्ञापन
Bihar: State govt moved to supreme court on rocky yadav's bail

बिहार सरकार रॉकी यादव की जमानत रुकवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। गया में हुए आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपी और जदयू से निलंबित विधान पार्षद मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। 

विज्ञापन


हालांकि, कोर्ट में बिहार सरकार के वकील ने जमानत का पुरजोर विरोध किया, लेकिन विपक्ष मामले में सरकार पर शिथिलता बरतने का आरोप लगा रहा है।

जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार रॉकी की जमानत रद्द करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी। नीरज ने कहा कि दोषी को सजा दिलाने के लिए बिहार सरकार अंतिम समय तक लड़ेगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। 

विज्ञापन

पीड़ित परिवार में दहशत, राज्य सरकार ने कहा हम उनके साथ

Bihar: State govt moved to supreme court on rocky yadav's bail

उधर, रॉकी को जमानत मिलने के बाद गया में आदित्य के परिवार में मातम है। आदित्य के परिजनों का कहना है कि रॉकी को जमानत मिलना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक दोषियों को सजा दिलाने की बात कहने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री उनके घर आए थे। 

परिजनों ने कहा कि क्या पांच महीने के अंदर यही इंसाफ है। आदित्य की मां ने भी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि हमलोगों का कानून पर से विश्वास उठ गया है। हम लाचार हैं। आरोपियों को जमानत मिलना शर्म की बात है।

बता दें कि गया निवासी छात्र आदित्य सचदेव की रोड रेज के मामले में हत्या कर दी गई थी। जिसमें आरोप जेडीयू एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव पर लगे थे। दबाव बढ़ने के बाद रॉकी यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed