Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar-sports-events-2026-27-5500-players-state-games-24-sports

बिहार: खेलों का महाकुंभ! 5500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, दिसंबर से मार्च तक होंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय आयोजन

Sun, 29 Nov 2026 07:59 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: पटना ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2026 07:59 PM IST
सार

बिहार में खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। बिहार स्टेट गेम्स 2026 में 24 खेलों के करीब 5500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा राजगीर में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों और प्रतिभा खोज कार्यक्रमों की भी तैयारी है।

विज्ञापन
bihar-sports-events-2026-27-5500-players-state-games-24-sports
सीएम सम्राट चौधरी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 बिहार में खेल अधोसंरचना के विस्तार, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने और राज्य को बड़े खेल आयोजनों का केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक राज्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों और प्रतिभा खोज कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी है। पटना और राजगीर समेत विभिन्न खेल केंद्रों पर होने वाली गतिविधियों से बिहार की खेल पहचान को मजबूती मिलने के साथ ही खिलाड़ियों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

24 खेलों में दम दिखाएंगे 5500 खिलाड़ी
बिहार स्टेट गेम्स 2026 का आयोजन एक से 10 दिसंबर तक पटना और राजगीर में होगा। इसमें करीब 5500 खिलाड़ी 24 खेल विधाओं में हिस्सा लेंगे। एथलेटिक्स, हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, भारोत्तोलन, रग्बी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, तैराकी, जूडो समेत विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

कार्यक्रम के अनुसार, एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं एक से तीन दिसंबर, हॉकी की दो से पांच दिसंबर, कबड्डी की तीन से छह दिसंबर और तीरंदाजी की चार से छह दिसंबर तक होंगी। वहीं, फुटबॉल प्रतियोगिता छह से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। स्टेट गेम्स के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच मिलेगा और उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का रास्ता मजबूत होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय आयोजनों से बढ़ेगी पहचान
बिहार में आगामी महीनों में अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी की भी तैयारी है। इनमें तलवारबाजी का एफआईई कैडेट एवं जूनियर पुरुष फॉयल विश्व कप और हॉकी की एफआईएच प्रो लीग जैसे प्रमुख आयोजन शामिल हैं। इसके अलावा बिहार पुरुष कबड्डी लीग, बिहार रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप और राजगीर मैराथन 2027 भी प्रस्तावित हैं। इन आयोजनों से राज्य को खेल पर्यटन के क्षेत्र में नई संभावनाएं मिलने के साथ ही खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धा का अवसर मिलेगा।

प्रतिभा खोज और प्रशिक्षण पर जोर
खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बिहार राज्य खेल सम्मान समारोह और मशाल टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। मशाल कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण, शहरी, स्कूल और कॉलेज स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। वहीं, राजगीर विंटर कैंप के माध्यम से खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीकी क्षमता और खेल कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण देने और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।



ये भी पढ़ें- बिहार: पटना में यूट्यूबर के कार्यक्रम में क्यों मचा बवाल? भाजपा दफ्तर के पास भी पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल

व्यवस्थित खेल कैलेंडर की तैयारी
राज्य में व्यापक खेल कैलेंडर तैयार करने की पहल से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों और खेल प्रेमियों को आगामी प्रतियोगिताओं की तारीख, आयोजन स्थल और संबंधित गतिविधियों की जानकारी समय रहते मिल सकेगी। कुछ आयोजनों की तारीख और स्थान की जानकारी अंतिम घोषणा के बाद स्पष्ट होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed