फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar special package

बिहार को विशेष पैकेज देगी मोदी सरकार?

Thu, 29 May 2014 03:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 29 May 2014 03:39 PM IST
विज्ञापन
bihar special package

बिहार को मिल सकता है विशेष पैकेज का तोहफा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी की सरकार अगले 100 दिनों में बिहार के लिए विशेष पैकेज का एलान कर सकते हैं।

विज्ञापन


जेडीयू पिछले काफी वक्त से इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है और केंद्र से बिहार के लिए विशेष पैकेज की मांग कर रहा है। अब ऐसे में यदि मोदी ने बिहार को ये तोहफा दे दिया तो क्या आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी को इसका फायदा होगा?
विज्ञापन


बिहार बीजेपी के नेता आजकल इसी गुणा भाग में लगे हैं कि यदि बिहार के लिए केंद्र सरकार विशेष पैकेज का एलान कर देती है तो उपचुनावों में कितना फायदा होगा और विधानसभा चुनावों में कितना?
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान मोदी ने भी बिहार की जनता से विशेष पैकेज देने का वायदा किया था। सवाल ये है कि क्या पैकेज पर राजनीति नहीं होगी? क्या इस पैकेज का श्रेय नीतीश कुमार बीजेपी को लेने देंगे?

सवाल तो कई हैं लेकिन एक महत्वपूर्ण सवाल ये भी है कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिया जाता है तो बाकी राज्य भी इसकी मांग करने लगेंगे ऐसे में नरेंद्र मोदी क्या करेंगे?


10 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक भी की। सुशील मोदी अब ये देख रहे हैं कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कहां कहां खराब रहा था।

ऐसी जगहों को चिन्हित कर उन पर ध्यान दिया जाएगा। विशेष पैकेज के जरिए इन 10 विधानसभाओं पर भगवा पताका लहराने की तैयारी में है बीजेपी? नीतीश कुमार ने मोदी से सवाल किया है कि वो कब तक बिहार को विशेष दर्जा देंगे।

राजनीति इस मुद्दे पर और भी होगी लेकिन अब उस बिहार की नज़रें मोदी पर टिकी हैं जो मेहनतकश होने के बावजूद पिछड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed